Motorola Edge 70 Pro: आज Motorola लॉन्च करेगा नया 5G स्मार्टफोन, 90W फास्ट चार्जिंग और आर्मी-ग्रेड स्ट्रॉन्ग बॉडी के साथ मचाएगा धमाल

Motorola Edge 70 Pro: आज मोटोरोला अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें कई खास फीचर्स मिलेंगे। अमेजन पर इसकी माइक्रोसाइट भी तैयार की गई है। जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। यह फोन आधुनिक फीचर्स के साथ पेश होगा और यूजर्स के लिए एक नया एक्सपीरियंस लेकर आएगा।

Motorola Edge 70 Pro: आज Motorola लॉन्च करेगा नया 5G स्मार्टफोन, 90W फास्ट चार्जिंग और आर्मी-ग्रेड स्ट्रॉन्ग बॉडी के साथ मचाएगा धमाल

(Motorola Edge 70 Pro/ Image Credit: Motorola)

Modified Date: April 22, 2026 / 12:45 pm IST
Published Date: April 22, 2026 12:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Motorola Edge 70 Pro आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है
  • 6.8 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ
  • 50MP Sony LYTIA कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट

नई दिल्ली: Motorola Edge 70 Pro: आज भारतीय बाजार में Motorola Edge 70 Pro लॉन्च होने जा रहा है। यह स्मार्टफोन कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगा और अमेजन पर इसकी माइक्रोसाइट से इसके स्पेसिफिकेशंस पहले ही सामने आ चुके हैं। फोन को खासतौर पर परफॉर्मेंस और कैमरा पसंद करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स (Display and Camera Features)

इस फोन में 6.8 इंच का एक्सट्रीम सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 सेंसर मिलेगा, जो 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर, बैटरी और परफॉर्मेंस (Processor and Performance)

फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए तैयार किया गया है। इसका एंटूटू स्कोर 2.4 मिलियन से ज्यादा बताया जा रहा है। इसमें वैपर कूलिंग चैंबर भी दिया गया है ताकि फोन गर्म न हो। साथ ही इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी और 90W टर्बो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

सॉफ्टवेयर और कीमत (Software and Price)

यह स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस साउंड और मोटो AI फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी इसमें 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत करीब 31,999 रुपये हो सकती है। हालांकि इसकी असली कीमत लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।