नई दिल्ली। Best Mileage Tata Cars Altroz Nexon Tiago Price Features India 2021: भारत में देसी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स की कारों (Tata Motors Cars) की बंपर बिक्री होती है, जिसकी सबसे बड़ी वजह लोगों का इस देसी कंपनी पर विश्वास है। साथ ही टाटा की कारें लुक और फीचर्स के साथ ही सेफ्टी के मामले में भी जबरदस्त हैं। बात माइलेज की करें को टाटा की कारें 25 KMPL तक की माइलेज (Tata Cars Mileage) देती है। टाटा मोटर्स के दावे के मुताबिक, कंपनी की बेस्ट माइलेज देने वाली कार टाटा अल्ट्रोज है।
ये भी पढ़ें : बहुचर्चित अभिनेत्री ने अस्पताल से रोते हुए शेयर किया वीडियो, बोली ‘कंगना रनौत की वजह से लगा सदमा’
आज भी अगर टाटा की कारें खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको हालिया लॉन्च टाटा पंच (Tata Punch) और कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) के साथ ही टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz), टाटा टिएगो (Tata Tiago), टाटा टिएगो एनआरजी (Tata Tiago NRG), टाटा टिगोर (Tigor), टाटा सफारी (Tata Safari), टाटा हैरियर (Tata Harrier) जैसी पॉपुलर कारों की कीमत और माइलेज के बारे में बताएंगे।
टाटा की कारों की कीमत और माइलेज (Tata Cars Mileage and Price) की बात करें कंपनी की हालिया लॉन्च माइक्रो एसयूवी टाटा पंच (Tata Punch) की कीमत 5.49 लाख रुपये से लेकर 9.39 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है। दावा है कि टाटा पंच की माइलेज 19 kmpl की है। वहीं टाटा की प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) की कीमत 5.84 लाख रुपये से लेकर 9.59 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है। टाटा अल्ट्रोज को लेकर कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 25kmpl तक की है।
ये भी पढ़ें : शिव कपूर ने प्लेआफ में राशिद खान को हराकर खिताब जीता
टाटा की बजट हैचबैक कार टाटा टिएगो (Tata Tiago) की कीमत 5 लाख रुपये से लेकर 7.05 लाख रुपये तक (एक्स शोरूम) है और इसकी माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे एक लीटर में 24 किलोमीटर तक चला सकते हैं। टाटा की बेस्ट सेलिंग कार मिड साइज एसयूवी टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) की कीमत 7.29 लाख रुपये से लेकर 13.24 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है और इसकी माइलेज 22 kmpl तक की है। टाटा टिएगो एनआरजी (Tata Tiago NRG) की कीमत 6.57 लाख रुपये से लेकर 7.09 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है और कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 20kmpl तक की है।
ये भी पढ़ें : फुटसाल में भारत के लिये ‘गेम-चेंजर’ बनने की क्षमता : एआईएफएफ महासचिव
कंपनी की सिडैन कार टाटा टिगोर (Tata Tigor) की कीमत 5.65 लाख रुपये से लेकर 7.82 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है और कंपनी के दावे के मुताबिक इसकी माइलेज 20 kmpl तक की है। टाटा की धांसू एसयूवी टाटा हैरियर (Tata Harrier) की कीमत 14.39 लाख रुपये से लेकर 21.09 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है और कंपनी के दावे के मुताबिक इसकी माइलेज 16 kmpl की है। एसयूवी सेगमेंट में ही टाटा सफारी (Tata Safari) की कीमत 14.99 लाख रुपये से लेकर 23.18 लाख (एक्स शोरूम) तक है और दावा है कि इसकी माइलेज 16 kmpl तक की है।