BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bhopal EID Controversy : ईद पर अपने ही समाज के दुकानदारों के खरीदें सामान.. इस मुस्लिम समिति ने छेड़ी नई मुहिम, जवाब में हिंदू संगठनों ने भी लिया ये फैसला

Bhopal में ईद से पहले खरीदारी को लेकर धार्मिक संगठनों की अपील ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। बाजारों में त्योहार के साथ सामाजिक और राजनीतिक बहस भी तेज …

Bhopal EID Controversy

Bhopal EID Controversy

Sneha Singh
Published: 19 Mar 2026 | 3:58 pmModified: 19 Mar 2026 | 4:01 pm
HIGHLIGHTS
  1. ईद खरीदारी को लेकर मुस्लिम संगठनों की अपील
  2. जवाब में हिंदू संगठनों ने भी दी प्रतिक्रिया
  3. त्योहारों के बीच बाजार और धर्म पर नई बहस

भोपाल: Bhopal News मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इस वक्त एक नया विवाद गहरा गया है। विवाद है 'अपना त्योहार, अपनों से व्यवहार'। ईद से पहले मुस्लिम संगठनों ने अपील की है कि रमजान और ईद की खरीदारी सिर्फ मुस्लिम दुकानदारों से की जाए। इस पर हिंदू संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया है। भोपाल के बाजारों में रमजान की रौनक शुरू होने वाली है, लेकिन इस बार रौनक के साथ-साथ सियासत और ध्रुवीकरण की तपिश भी महसूस की जा रही है।

" अपने त्योहार की खरीदारी केवल मुसलमान दुकानदारों से ही "

भोपाल अहले सुन्नत समिति और AIMIM के सदस्यों ने एक मुहिम छेड़ी है। Bhopal EID Controversy इनका कहना है कि मुसलमान अपने त्योहार की खरीदारी केवल मुसलमान दुकानदारों से ही करें। मुस्लिम संगठन अहले सुन्नत समिति के महासचिव और AIMIM नेता तौकीर निजामी का तर्क है कि जब देश में एक पक्ष अपनों से व्यवहार की बात कर रहा है, तो वे भी अपने समाज की आर्थिक मजबूती के लिए यह अपील कर रहे हैं।

हिंदू उत्सव समिति ने भी की अपील

मुस्लिम संगठन का बयान आते ही हिंदू उत्सव समिति ने पलटवार करते हुए कहा कि मुस्लिम संगठन पहले मस्जिदों और पर्चों के जरिए चुपचाप ऐसी अपील करते थे, लेकिन अब वे इसे खुलकर सार्वजनिक मंचों पर कह रहे हैं। EID 2026  इसलिए हम भी नवरात्रि के मौके पर हिंदुओं से अपील करते हैं कि सामान हिंदुओं से ही खरीदें।

महाकुंभ 2025 के फैसले का पलटवार

इस अभियान को प्रयागराज महाकुंभ 2025 के उस फैसले का पलटवार माना जा रहा है, जिसमें अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने मेले में मुस्लिम दुकानदारों के प्रवेश और दुकान लगाने पर रोक लगाने की बात कही थी।  इसके बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अखाड़ा परिषद की मांग का समर्थन करते हुए कहा था "जिसे सनातन से नफरत है उन्हें कुंभ आने की जरूरत नहीं, मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है।" Bhopal EID Controversy इस धार्मिक सियासत के खिलाफ कांग्रेस भी नजर आ रही है, तो भाजपा समर्थन कर रही है।

क्या बाजार भी अब मजहब के आधार पर तय होंगे ?

भोपाल में चल रही इस धार्मिक सियासत से कई सवाल खड़े होते हैं। क्या त्योहार जो कभी मेल-मिलाप और भाईचारे की पहचान होते थे, अब आर्थिक बहिष्कार और धर्म के खांचों में बंटते नजर आएंगे? क्या बाजार भी अब मजहब के आधार पर तय होंगे, या फिर त्योहार वही रहेंगे जिनके लिए कहा जाता था कि त्योहार लोगों को जोड़ते हैं, न कि तोड़ते हैं।

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ईद की खरीदारी केवल समुदाय विशेष के दुकानदारों से करने की अपील पर।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Muslim Community in Bhopal Appeals to Buy Eid Essentials from Community Vendors

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm