Twisha Shrama CBI Investigation Update: त्विशा मामले में SIT की जाँच से CBI नाराज!.. केस डायरी तक कंप्लीट कर पाई थी पुलिस.. सामने आई स्पेशल जांच टीम की ये बड़ी खामियां
Twisha Shrama CBI Investigation Update: त्विशा शर्मा केस में SIT जांच पर सवाल उठे, सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद CBI ने जांच संभाली।

Twisha Shrama CBI Investigation Update
- त्विशा शर्मा केस में SIT की जांच पर गंभीर सवाल खड़े हुए।
- सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद CBI ने जांच अपने हाथ में ली।
- आरोपी समर्थ सिंह से पूछताछ में SIT को बड़ी सफलता नहीं मिली।
भोपाल: राजधानी के बहुचर्चित 'त्विशा शर्मा कथित आत्महत्या' के मामले को सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया है। कल सीबीआई ने पहली एफआईआर दर्ज कराई थी। (Twisha Shrama CBI Investigation Update) लेकिन इस बीच जानकारी मिली है कि, इस केस की जाँच के लिए बनी पुलिस की एसआईटी की जाँच में कई तरह की खामियां थी। संभवतः पूर्व में जाँच टीम के इन्वेस्टिगेशन के तरीके से सीबीआई भी नाराज है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
खड़े हो रहे SIT के जाँच पर गंभीर सवाल
यह टीम अब तक केस डायरी तक नहीं कंप्लीट कर पाई थी। उन्होंने मुख्य आरोपी समर्थ का 7 दिन का रिमांड हासिल कर लिया था और उससे तीन दिनों से पूछताछ भी की गई थी, लेकिन इस इंट्रोगेशन में SIT समर्थ से कुछ भी नहीं उगलवा पाई थी। मसलन एसआईटी को यह भी नहीं पता था कि, फरार होने के बाद समर्थ किस जगह पर छिपा था। जाहिर है इससे एसआईटी के कार्यशैली पर भी गंम्भीर सवाल खड़े हो रहें हैं। जबकि त्विशा के परिजनों ने भी इस जाँच प्रगति पर नाराजगी जाहिर की थी।
बता दें कि, सीबीआई ने ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को भोपाल पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि केस को सीबीआई को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। (Twisha Shrama CBI Investigation Update) भोपाल के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि उनकी सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात हुई है और एजेंसी ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरी केस फाइल सीबीआई को सौंप दी जाएगी। जांच के तहत सीबीआई की टीम आरोपी समार्थ सिंह के घर भी पहुंची।
सुप्रीम कोर्ट ने जताई थी चिंता
गौरतलब हैं कि, इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। अदालत ने कहा था कि जांच और सुनवाई में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी है। सीबीआई ने अब कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को दोबारा दर्ज कर लिया है और आधिकारिक रूप से जांच अपने हाथ में ले ली है।
सुप्रीम कोर्ट की बेंच, जिसमें जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची शामिल थे, ने सुनवाई के दौरान कहा था कि समाज में यह धारणा बन रही है कि मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी। अदालत ने कहा कि आरोपी समार्थ सिंह कानूनी पेशे से जुड़े हैं और उनकी मां पूर्व न्यायिक अधिकारी रह चुकी हैं। (Twisha Shrama CBI Investigation Update) इसी वजह से लोगों के बीच जांच को लेकर सवाल उठ रहे थे। कोर्ट ने कहा कि ऐसी स्थिति न्याय व्यवस्था की छवि को प्रभावित कर सकती है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
दोनों परिवारों को मीडिया से दूरी रखने की सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित और आरोपी दोनों परिवारों से मीडिया में बयानबाजी नहीं करने को भी कहा है। अदालत का मानना है कि मीडिया में लगातार बयान देने से जांच प्रभावित हो सकती है। कोर्ट ने सभी पक्षों से सहयोग करने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है। अब इस मामले की आगे की जांच सीबीआई करेगी और एजेंसी जल्द अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
इन्हें भी पढ़ें:
पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप से पूर्व मांडविया ने कहा, ओलंपिक में शामिल करने की कोशिश जारी
उप्र: सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में दो गिरफ्तार
क्या बीजिंग दुनिया का ‘नया केंद्र’ है? चीन सुर्खियों में बना हुआ है पर उसके प्रभाव भी सीमित
बीजद के पूर्व सांसद देवाशीष सामंतराय भाजपा में शामिल, मोदी के नेतृत्व को सराहा
राष्ट्रपति मुर्मू ने सिक्किम का तीन दिवसीय दौरा शुरू किया, भारत-चीन सीमा जाएंगी
महाराष्ट्र कैबिनेट ने सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मधु दंडवते के नाम पर रखने को मंजूरी दी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: CBI Questions SIT Investigation in Twisha Sharma Case After Supreme Court Orders Fresh Probe
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm