बिहार कांग्रेस कमेटी का गठन 20 जून तक हो जाएगा: राजेश राम

Ads

बिहार कांग्रेस कमेटी का गठन 20 जून तक हो जाएगा: राजेश राम

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 08:02 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 08:02 PM IST

पटना, 12 मई (भाषा) बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने पांच जून तक हर हाल में प्रखंड स्तर पर संगठन सृजन का कार्य पूरा करने का मंगलवार को निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में कार्य पूरा करना सभी के लिए अनिवार्य है और पार्टी अनुशासन के मामले में किसी भी स्तर पर कोई ढील नहीं दी जाएगी।

राम ने बताया कि 20 जून तक सभी जिला कमेटियों तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन कर लिया जाएगा।

वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। यह बैठक संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी।

पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, बैठक को संबोधित करते हुए बिहार के कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने संगठन के व्यापक स्वरूप पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले नए-पुराने सभी लोगों को पार्टी में बड़ी भूमिका दी जाएगी और नए लोगों को पूरा अवसर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दूसरी पंक्ति के नेताओं को आगे बढ़ाकर कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब