Bihar Crime News: महिला सब-इंस्पेक्टर ने पार की सारी हदें, अपनी ही सास का कर दिया ये हाल, बुजुर्ग महिला की हालत देख उड़े पुलिस के होश

Ads

Bihar Crime News: महिला सब-इंस्पेक्टर ने पार की सारी हदें, अपनी ही सास का कर दिया ये हाल, बुजुर्ग महिला की हालत देख उड़े पुलिस के होश

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 06:14 PM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 06:35 PM IST

Bihar Crime News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • मुंगेर जिले में बहू ने सास पर सिलबट्टे से हमला किया
  • पीड़िता गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक बनी हुई है
  • आरोपी बहू नूतन कुमारी (बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर) गिरफ्तार

मुंगेर: Bihar Crime News बिहार के मुंगेर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने अपनी सास पर जानलेवा हमला कर दी है। बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय सास के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां बुर्जुग महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

Bihar Crime News मिली जानकारी के अनुसार, मामला कलाली मोड़ का है। दरअसल, यहां निवासी किरण देवी के बेटे ऋतुराज ने दो साल पहले रहमतपुर बासा मांझी टोला की रहने वाली नूतन कुमारी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच संबंध तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं। ऋतुराज दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी नूतन कुमारी बिहार पुलिस में 2018 बैच की सब-इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में मधुबनी में तैनात हैं।

बताया जा रहा है कि हालही में नूतन कुमारी अपने मायके आई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर सास और बहू के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान बहू ने अचानक हमला कर दिया और पास में रखा पत्थर का सिलबट्टा उठाकर सास के सिर पर वार कर दिया। घटना के बाद किरण देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। घायल किरण देवी ने अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी छोटी बहू नूतन कुमारी उन्हें पहले से धमकाती रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बहू ने उन्हें निशाना बना रखा था। पीड़िता का आरोप है कि बहू अक्सर उन्हें मैसेज और व्हाट्सएप के जरिए धमकी देती थी, जिसके कारण उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया। घटना वाले दिन भी बहू पूरे परिवार के साथ आई और जान से मारने की नीयत से हमला किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए असरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार स्वयं अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने किरण देवी के आवेदन के आधार पर नूतन कुमारी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

घटना कहां हुई?

यह घटना बिहार के मुंगेर जिले के कलाली मोड़ इलाके में हुई।

आरोपी कौन है?

आरोपी नूतन कुमारी है, जो बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर तैनात हैं।

पीड़िता कौन हैं और उनकी हालत कैसी है?

पीड़िता 50 वर्षीय किरण देवी हैं, जिन्हें गंभीर चोट लगी है और उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।