CG Police Transfer | Photo Credit: IBC24
पटनाः Bihar Police Transfer: बिहार सरकार ने अपने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। सम्राट सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का तबादला किया है। 54 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) को इधर से उधर किया गया है। पिछले 48 घंटों के भीतर राज्य सरकार द्वारा इतनी बड़ी संख्या में डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले का यह दूसरा बड़ा मामला है. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.
Bihar Police Transfer: तबादला सूची के अनुसार पटना में रेल सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत मोहम्मद अली अंसारी को अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक ट्रैफिक, पटना बनाया गया है। वहीं गया में पदस्थ रक्षित डीएसपी आशीष कुमार सिंह को पटना ट्रैफिक डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। आर्थिक अपराध इकाई में कार्यरत अभिजीत अल्केश को मुजफ्फरपुर ट्रैफिक डीएसपी और दयानंद कुमार को कैमूर ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। इसके अलावा पटना ट्रैफिक डीसीपी ललित मोहन सिंह का तबादला गया डीएसपी पद पर किया गया है।