Bihar Police Transfer: पुलिस विभाग में एक बार बड़ा फेरबदल, बदले गए कई जगहों के DSP, एक साथ 54 अफसर इधर से उधर

पुलिस विभाग में एक बार बड़ा फेरबदल, बदले गए कई जगहों के DSP, Bihar Police Transfer DSP Transfer List

Bihar Police Transfer: पुलिस विभाग में एक बार बड़ा फेरबदल, बदले गए कई जगहों के DSP, एक साथ 54 अफसर इधर से उधर

CG Police Transfer | Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 17, 2026 / 02:38 pm IST
Published Date: May 17, 2026 2:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिहार सरकार ने 54 डीएसपी अधिकारियों का किया तबादला।
  • पिछले 48 घंटे में डीएसपी स्तर पर दूसरा बड़ा फेरबदल।
  • ट्रैफिक और जिला पुलिस व्यवस्था में कई अहम बदलाव।

पटनाः Bihar Police Transfer: बिहार सरकार ने अपने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। सम्राट सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का तबादला किया है। 54 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) को इधर से उधर किया गया है। पिछले 48 घंटों के भीतर राज्य सरकार द्वारा इतनी बड़ी संख्या में डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले का यह दूसरा बड़ा मामला है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

Bihar Police Transfer: तबादला सूची के अनुसार पटना में रेल सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत मोहम्मद अली अंसारी को अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक ट्रैफिक, पटना बनाया गया है। वहीं गया में पदस्थ रक्षित डीएसपी आशीष कुमार सिंह को पटना ट्रैफिक डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। आर्थिक अपराध इकाई में कार्यरत अभिजीत अल्केश को मुजफ्फरपुर ट्रैफिक डीएसपी और दयानंद कुमार को कैमूर ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। इसके अलावा पटना ट्रैफिक डीसीपी ललित मोहन सिंह का तबादला गया डीएसपी पद पर किया गया है।

देखें पूरी सूची


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।