पटना: Bihar Chunav 2025, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन और भाजपा कोटे से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार चुनाव के लिए अपना अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके दी है।
इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि ”बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय भाजपा उम्मीदवार और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नवीन जी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।पूरा बिहार आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की विकासपरक दृष्टि पर भरोसा जता रहा है। एनडीए की विजय सुनिश्चित है।”
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय भाजपा उम्मीदवार और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नवीन जी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।
पूरा बिहार आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की विकासपरक दृष्टि पर भरोसा जता रहा है। एनडीए… pic.twitter.com/FM9Fdir84S
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 16, 2025
Bihar Chunav 2025 वहीं एक अन्य पोस्ट में सीएम ने कहा कि ”बिहार के तारापुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के लोकप्रिय प्रत्याशी व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देशभर में जो विश्वास और विकास का मार्ग बना है, उसी के प्रतिबिंब के रूप में यहां की जनता का उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं की उमंग इस बात को और मजबूती दे रही है कि बिहार में NDA की भारी बहुमत से जीत तय है।”
बिहार के तारापुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के लोकप्रिय प्रत्याशी व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होकर आम जनता से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व… pic.twitter.com/q0unuohQkL
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 16, 2025
बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आ रही है। ऐसे में राजनीतिक दल विभिन्न सीटों के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहे हैं। बीते दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने राघोपुर विधानसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। राघोपुर सीट से राजद के तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने इस सीट से सतीश कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने अभी तक अपने 101 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
सहनी का राजग में था सम्मान, महागठबंधन में बन गए हैं ‘डगरा का बैंगन’: दिलीप जायसवाल
फ्रांसीसी प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के खिलाफ संसद में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव विफल
जी एंटरटेनमेंट का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 63.4 प्रतिशत गिरकर 76.5 करोड़ रुपये पर