BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gaya Ji Double Murder Case: महिला पार्षद और उसके पति की नृशंस हत्या.. धान की रखवाली कर रहे थे दोनों, जानें किन लोगों ने दी थी ‘जान की धमकी’..

Gaya Ji Double Murder Case: पुलिस ने घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी बरामद की है, लेकिन उस पर खून के धब्बे नहीं पाए गए। पुलिस का कहना है कि जांच को …

Gaya Ji Double Murder Case

Gaya Ji Double Murder Case

satya prakash
Published: 27 Dec 2025 | 6:15 amModified: 27 Dec 2025 | 6:44 am
HIGHLIGHTS
  1. धान की रखवाली के दौरान दंपति की हत्या
  2. जमीन विवाद और धमकियों से जुड़ा मामला
  3. पुलिस को जांच भटकाने की आशंका

Gaya Ji Double Murder Case: गयाजी: बिहार के गयाजी जिले में एक पंचायत वार्ड सदस्य और उनके पति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार रात जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के चनपी गांव में हुई, जब दंपति खलिहान में रखे धान की रखवाली कर रहे थे। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय केशरी देवी और उनके पति प्रदीप यादव (52) के रूप में हुई है। प्रदीप यादव पूर्व में पंचायत वार्ड सदस्य भी रह चुके थे।

रिश्तेदारों के साथ था जमीन विवाद

शहर के पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेंद्र सिंह और शेरघाटी थाना प्रभारी मोहन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए गयाजी भेजा गया।”

Gaya Ji Double Murder Case: पुलिस के मुताबिक, मृतकों के पुत्र रवि कुमार यादव और बहू प्रियंका देवी ने जांचकर्ताओं को बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद इस घटना की जानकारी मिली। मृतकों की पुत्री ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदारों के साथ जमीन विवाद न्यायालय में लंबित है और करीब 15 दिन पहले परिवार को धमकियां भी मिली थीं।

पुलिस की जांच भटकाने की कोशिश?

पुलिस ने घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी बरामद की है, लेकिन उस पर खून के धब्बे नहीं पाए गए। पुलिस का कहना है कि जांच को भटकाने के लिए हथियार को मौके पर रखा गया हो सकता है और हत्याएं किसी अन्य हथियार से की गई होने की आशंका है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: घटना गयाजी जिले के चनपी गांव में गुरुवार रात धान रखवाली के दौरान हुई थी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Bihar: Panchayat ward member and her husband shot dead in Gaya district

People also search for:Bihar Gaya couple murdered
शहर की खबरें
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm