पटना: Samrat Choudhary On Nepal crisis, नेपाल के हालात पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, “यह सब कांग्रेस की गलती है। अराजकता इसलिए हो रही है क्योंकि कांग्रेस ने इन देशों को अलग-थलग रखा है। अगर नेपाल आज भारत का हिस्सा होता, तो नेपाल में सुख-शांति होती।”
“लोगों में असंतोष है, लेकिन अराजकता नहीं होनी चाहिए। मैंने कहा था कि अगर आज नेपाल भारत का हिस्सा होता, तो नेपाल भी समृद्ध होता। अगर पाकिस्तान भारत का हिस्सा होता, तो आज वह भारत के साथ समृद्ध होता। मैं स्पष्ट कर रहा हूँ कि यह कांग्रेस की गलती है, जिसकी वजह से हमें यह सब झेलना पड़ रहा है।”
#WATCH | Patna: On the situation in Nepal, Bihar Deputy Chief Minister Samrat Choudhary says, “All this is the mistake of Congress. Anarchy is happening because Congress has kept these countries separate. If Nepal had been a part of India today, there would have been peace and… pic.twitter.com/fAwYK0hhMY
— ANI (@ANI) September 10, 2025
read more: Tata Motors Share Price: शेयर बाजार में टाटा मोटर्स का तूफान, जानिए क्यों दिखे रॉकेट वाले संकेत
नेपाल की मौजूदा स्थिति पर दिल्ली में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, “आज कष्ट की घड़ी में उनके साथ हमारी पूरी सहानुभूति है। हम नेपाल के लोकतंत्र के साथ हमेशा मज़बूती के साथ खड़े रहे हैं और खड़े रहेंगे। नेपाल हमारा मित्र है, हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं इसलिए हम चाहेंगे कि स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो जाए।”
read more: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के पोते ने कहा, विरोध प्रदर्शनों को ठीक से नियंत्रित नहीं किया जा सका