Satyendra Shah Arrested: नामांकन के बाद गिरफ्तार हुए दिग्गज प्रत्याशी, चुनावी माहौल हुआ तनावपूर्ण, इस मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े
Satyendra Shah Arrested: नामांकन के बाद गिरफ्तार हुए दिग्गज प्रत्याशी, चुनावी माहौल हुआ तनावपूर्ण, इस मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े
Satyendra Shah Arrested/Image Source: IBC24
- बिहार में चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका,
- राजद के प्रत्याशी सत्येंद्र साह नामांकन के बाद गिरफ्तार,
- पुराने डकैती मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े,
सासाराम: Satyendra Shah Arrested: सासाराम विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सत्येंद्र साह को बुधवार को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सत्येंद्र साह सासाराम अनुमंडल कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी करने पहुंचे थे तभी पुलिस ने झारखंड के गढ़वा थाना क्षेत्र के वर्ष 2004 के पुराने डकैती मामले में जारी स्थाई वारंट के आधार पर उन्हें हिरासत में लिया।
पुलिस ने सत्येंद्र साह को झारखंड पुलिस के हवाले कर दिया है जो उन्हें जल्द ही गढ़वा कोर्ट में पेश करेगी। सत्येंद्र साह करगहर थाना क्षेत्र के निवासी हैं और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी के बाद सासाराम की राजनीतिक पृष्ठभूमि में तेज हलचल मची है। राजद समर्थकों में आक्रोश फैल गया है और वे इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दे रहे हैं। वहीं विपक्षी दल इस मामले को लेकर अपने-अपने बयान दे रहे हैं।
Satyendra Shah Arrested: सत्येंद्र साह ने 2010 में कांग्रेस (जे) के टिकट पर भी चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में अपनी पत्नी को नगर निगम सासाराम के मेयर चुनाव में उतारा था। इस बार राजद ने मौजूदा विधायक राजेश गुप्ता का टिकट काटकर सत्येंद्र साह को अपना प्रत्याशी बनाया था। सासाराम विधानसभा क्षेत्र में इस गिरफ्तारी के कारण चुनावी माहौल तनावपूर्ण हो गया है और आने वाले दिनों में इसका प्रभाव क्षेत्र की राजनीति पर साफ तौर पर देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें
- दिवाली पर कुत्तों की पूजा! ‘कुकुर तिहार’ में जानवरों को मिला प्यार, पहनाई गई माला, परोसा गया मीट और शराब का भोग
- दिवाली पर आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, इस जगह से IED बरामद, सुरक्षाबलों ने धमाका होने से पहले किया डिफ्यूज
- लक्ष्मी पूजा से पहले मोबाइल दुकान में बड़ी चोरी! भीड़ में महिला-पुरुष ने उड़ाईं 2 एलसीडी, CCTV में कैद हुई वारदात

Facebook


