पटना, 21 जून (भाषा) बिहार के पटना में रविवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह घटना रविवार सुबह शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेतनपुर घाट के पास हुई।
शाहपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा, ‘‘हमें सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि 10 से 12 वर्ष के तीन बच्चे नदी में स्नान के दौरान डूब गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां स्थानीय लोग पहले ही शवों को नदी से निकाल चुके थे।’’
उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘मृतकों के परिजनों को प्रारंभिक सहायता के तौर पर 20-20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें आगे भी सहायता प्रदान की जाएगी।’’
भाषा
राखी दिलीप
दिलीप