VIDEO देखें: फरियादी महिला से दरोगा ने नंगे बदन होकर करवाई मालिश, SP ने लिया बड़ा एक्शन

Ads

woman massaged inspector bare-bodied: वीडियो वायरल होने के बाद जिले की एसपी लिपि सिंह ने थानेदार शशिभूषण सिंह को सस्पेंड कर दिया है और लाइन हाजिर करने का भी आदेश दिया है, आरोप है कि डरहार ओपी के थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने महिला की मजबूरी का गलत फायदा उठाते हुए नंगे बदन मालिश कराई है।

  •  
  • Publish Date - April 29, 2022 / 02:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

daroga malish

पटना: woman massaged inspector bare-bodied: बिहार (Bihar) के सहरसा जिले (Saharsa District) के नवहट्टा ब्लॉक के अंतर्गत एक थाने में दारोगा द्वारा एक फरियादी महिला से तेल मालिश कराने का एक वीडियो वायरल हुआ है, वीडियो में दारोगा शशिभूषण सिंह फोन पर किसी से बात करते नजर आ रहा है, जबकि उसी दौरान महिला उसे तेल मालिश कर रही है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

यह भी पढ़ें: Video: दूल्हे के जयमाल डालते ही दुलहन ने जड़ दिए तड़ातड़ थप्पड़, फिर स्टेज से गई बाहर, घराती-बाराती में भी चले लात-घूंसे

आरोप है कि थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने महिला की मजबूरी का गलत फायदा उठाते हुए नंगे बदन मालिश कराई है, थानाध्यक्ष की बातचीत से लग रहा है कि महिला किसी परेशानी में है और थानेदार उसका काम कराने के एवज में उससे ये सेवा ले रहा है।

यह भी पढ़ें: नींद की गोली देकर इलाज कराने आई लड़की से रेप करता था डॉक्टर, 31 साल छोटी थी युवती

वीडियो वायरल होने के बाद जिले की एसपी लिपि सिंह ने थानेदार शशिभूषण सिंह को सस्पेंड कर दिया है और लाइन हाजिर करने का भी आदेश दिया है, वायरल वीडियो में पीली साड़ी पहनी महिला मालिश कर रही है जबकि एक अन्य महिला जो गेरुआ रंग की साड़ी पहनी है, उसके सामने बैठी है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस चौकी के रिहायशी क्वार्टर के अंदर उसे शूट किया गया है, बहरहाल, आईबीसी24 स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।