आखिर क्या होने वाला है पारले-जी बिस्किट को?, कंपनी के फैसले से आप भी हो जाएंगे खुश

Ads

Big decision regarding Parle-G biscuits: आखिर क्या होने वाला है पारले-जी बिस्किट को?, कंपनी के फैसले से आप भी हो जाएंगे खुश

  •  
  • Publish Date - August 21, 2022 / 06:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 12:39 AM IST

Big decision regarding Parle-G biscuits

Big decision regarding Parle-G biscuits: दिल्ली। पारले-जी बिस्कुट एक ऐसा बिस्कुट है जो पहचान का मोहताज नहीं है। देश में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे पारले-जी बिस्कुट के बारे में पता ना हो। एक और जहां महंगाई आसमान छू रही है, तो वहीं दूसरी ओर पिछले 25 सालों से पारले-जी लोगों के बीच 5 रुपए में मिलता है। हालांकि पैकेट का वजन जरूर कम हुआ है। पारले-जी देश में सबसे अधिक बिकने वाला बिस्कुट है जो कि आज भी लोगों को 5 रुपए में मिल रहा है।

ये भी पढे़ं- क्या फिर से आंदोलन की राह पकड़ने जा रहा किसान! दिल्ली में किसानों की होने जा रही बड़ी बैठक

सस्ता हो सकता है पारले-जी

Big decision regarding Parle-G biscuits: अब पारले-जी अपने इस बिस्कुट की कीमतों में कटौती करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी बिस्किट के दाम में कमी के साथ-साथ पैकेट के वजन में बढ़ोतरी भी कर सकती है। पारले जी के अधिकारियों का कहना है कि हाल में एग्रीकल्चर कमोडिटीज की कीमतों में कमी आई है। अगर यह कमी बरकरार रहती है तो आने वाले दिनों में बिस्किट सस्ता हो सकता है। इसके अलावा उसी कीमत पर बिस्किट के पैकट के साइज को बढ़ाया जा सकता है।

ये भी पढे़ं- चौपाल लगाकर विपक्ष गिनाएगा सरकार की नाकामी, इस वर्ग को साधने की तैयारी में कांग्रेस

5 रुपए वाले बिस्कुट को लेकर बड़ा फैसला

Big decision regarding Parle-G biscuits: पारले प्रोडक्ट्स के सीनियर कैटगरी हेड मयंक शाह के मुताबिक, पिछले दो साल में कई बार कीमतों में इजाफा हुआ। लेकिन हाल के दिनों में एग्री कमोडिटीज की कीमतों में नरमी आई है। इससे रोजाना इस्तेमाल होने वाली पैकज्ड वस्तुओं की कीमतों में कमी का दौर शुरू हो सकता है। यदि मौजूदा ट्रेंड जारी रहता है तो आने वाले समय में बिस्कुट के दाम में 10 से 20 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है।

ये भी पढे़ं- गाय से इतना लगाव कि 4 दिन के शोक में डूबा पूरा परिवार, ब्राह्मण भोज के साथ निभाई गई ये परंपरा

कंपनी के मुनाफे में आई कमी

Big decision regarding Parle-G biscuits: आगे शाह ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में कंपनियों के पास कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा कोई विकल्प नहीं था। यहां तक ​​कि वॉल्यूम में बढ़ोतरी के बावजूद ग्राहकों ने अपने खर्च में कौटती करना शुरू कर दिया। हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया जैसे पैकेज्ड सामानों के निर्माताओं ने इस अवधि के दौरान न केवल अपने वॉल्यूम में गिरावट देखी, बल्कि इस अवधि के दौरान मार्जिन में भी कमी दर्ज की गई।

ये भी पढे़ं- प्रदेश के राज्यपाल की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराए गए भर्ती

कोरोना में टूटा गया था 82 साल का रिकॉर्ड

Big decision regarding Parle-G biscuits: आज तक एक छोटे पैकेट की कीमत 5 रुपए ही है। लेकिन समय के साथ इसके वजन में कमी आती गई। पहले 5 रुपए वाला पारले जी बिस्कुट 100 ग्राम के पैकेट के साथ शुरू हुआ और कुछ साल बाद उन्होंने इसे 92.5 ग्राम और फिर 88 ग्राम कर दिया। 5 रुपए की कीमत वाले छोटे पैकेट का वजन अब केवल 55 ग्राम रह गया है। 1994 में शुरुआत के बाद से अब तक हुई ये कटौती 45 प्रतिशत है। कोरोना काल में इस बिस्किट की बिक्री के रिकॉर्ड टूट गए थे। साल 2020 में लॉकडाउन के समय पारले जी बिस्किट की जबरदस्त बिक्री हुई थी। यह बिक्री इतनी अधिक थी कि, 82 वर्षों का रेकॉर्ड टूट गए। पारले जी के 5 रुपये के पैकेट की देश में जमकर बिक्री होती है।