All School Closed Today in Nainital: आज भी बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने का ऐलान, जानें अचानक क्यों लिया गया ये फैसला

Ads

All School Closed Today in Nainital: आज भी बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने का ऐलान, जानें अचानक क्यों लिया गया ये फैसला

  •  
  • Publish Date - September 5, 2026 / 07:20 AM IST,
    Updated On - September 5, 2026 / 07:21 AM IST

All School Closed Today in Nainital | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • भारी बारिश का अलर्ट
  • कक्षा 1 से 12 तक छुट्टी
  • भू-स्खलन की संभावना

देहरादून: All School Closed Today in Nainital सितंबर का महीना शुरू हो गया है। सितंबर को त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के लिहाज से भी खास माना जाता है। इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं, जिसके चलते स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहेंगी। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। जिसका असर स्कूली बच्चों पर पड़ रही है। हालात को देखते ही कई जिलों में स्कूलों को बंद किया जा रहा है, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि उत्तराखंड के नैनीताल में भारी बारिश की वजह से कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

नैनीताल के सभी स्कूल बंद

All School Closed Today in Nainital दरअसल, उत्तराखंड में इस समय लगातार भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हो गई है। लगातार बिगड़ते मौसम का असर अब स्कूली बच्चों पर भी देखने को मिल रहा है। (Heavy Rain School Holiday) बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कई जगहों पर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया जा रहा है। वहीं नैनीताल से में भी आज सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। यानी आज शनिवार और कल रविवार को स्कूल बंद रहेंगे।

कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद

निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 04.09.2026 को जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 05.09.2026 को अतिवृष्टि / वर्षा की चेतावनी जारी की गई है जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों/नालों / गधेरों, में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। तक्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुरक्षा के दृष्टिगत । दिनांक 05.09.2026 (शनिवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए 05.09.2026 (शनिवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं), एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे, साथ ही विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक / शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टाफ हेतु भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। उक्त आदेश नैनीताल शहर क्षेत्रान्तर्गत संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहाँ छात्र-छात्राओं हेतु शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

नैनीताल में स्कूल क्यों बंद किए गए हैं?

भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के कारण।

कौन-कौन से संस्थान बंद रहेंगे?

कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र।

क्या शिक्षक और स्टाफ को भी छुट्टी मिलेगी?

हाँ, आदेश में उनके लिए भी अवकाश अनुमन्य है।