Couple Romance in Park: पार्क में ही आउट ऑफ कंट्रोल हुआ कपल, मर्यादा तोड़ करने लगे खुलेआम ऐसी हरकत, कर्मचारी ने दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

Ads

पार्क में ही आउट ऑफ कंट्रोल हुआ कपल, मर्यादा तोड़ करने लगे खुलेआम ऐसी हरकत, Baghpat Couple Romance Openly in Park

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 10:42 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 10:42 PM IST

Couple Romance in Park. Image Source- IBC24

बागपत (उत्तर प्रदेश)। Couple Romance in Park: वैलेंटाइन-डे पर प्रेमी जोड़ों के करतूतों की खबर इन दिनों लगातार आ रही है। ऐसी एक खबर उत्तर प्रदेश के बागपत से भी सामने आई है। यहां वैलेंटाइन-डे के दिन जिला अस्पताल परिसर स्थित पार्क में एक प्रेमी जोड़ा आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। सुरक्षाकर्मियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने दोनों से पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बागपत के जिला अस्पताल में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने पार्क क्षेत्र में एक युवक और युवती को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को दी। सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पार्क के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इसके बाद उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान युवक ने ब्याज के लेनदेन से संबंधित बातचीत करने का बहाना बनाया।

इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत दोबारा करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, बागपत कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने घटना की जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि कोई तथ्य सामने आते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इन्हे भी पढ़ें:-