मंत्री कवासी लखमा के बयान पर BJP महिला मोर्चा नाराज, शराबबंदी हुई तो कांग्रेसियों को बांधेंगी राखी

मंत्री कवासी लखमा के बयान पर BJP महिला मोर्चा नाराज, शराबबंदी हुई तो कांग्रेसियों को बांधेंगी राखी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: July 25, 2021 2:58 pm IST

रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बयान पर BJP महिला मोर्चा ने नाराजगी जताई है, महिला मोर्चा ने कांग्रेस पर महिलाओं के अपमान करने का आरोप लगाया है। पिछले दिनों डी पुरंदेश्वरी के नाम पर मंत्री लखमा की जुबान फिसल गई थी, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के नाम को लेकर BJP महिला मोर्चा ने आक्रोश जाहिर किया है।

ये भी पढ़ें: CGBSE 12 RESULT: 12वीं बोर्ड के रिजल्ट घोषित, 97.43 फीसदी छात्र पास, 5 हजार 255 छात्र फेल

BJP महिला मोर्चा ने कहा है कि अब वे राज्य में पूर्ण शराबबंदी का मामला उठाएगी, क्राइम के मामले में छत्तीसगढ़ 10वें नम्बर पर है, रक्षाबंधन से पहले पूर्ण शराबबंदी करने की मांग की जाएगी। शराबबंदी हुई तो महिला मोर्चा कांग्रेसियों को राखी बांधेंगी।

ये भी पढ़ें: देश में बीते 24 घंटे में 39,972 लोगों ने कोरोना को दी मात,39,742 नए केस, 535 की गई जान


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com