बीजेपी का कांग्रेस के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेसी नेताओं के मुखौटे लगाकर पहनी सब्जी की माला

बीजेपी का कांग्रेस के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेसी नेताओं के मुखौटे लगाकर पहनी सब्जी की माला

बीजेपी का कांग्रेस के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेसी नेताओं के मुखौटे लगाकर पहनी सब्जी की माला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: April 1, 2019 8:08 am IST

इंदौर। कांग्रेस के खिलाफ किए गए इस अनोखे प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और दूसरे कांग्रेसी नेताओं का मुखौटे लगाकर आलू से सोना बनाने की मशीन को चलाया। इसके साथ ही सब्जियों की माला भी पहनी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें:दिसंबर में हुई परीक्षा, लेकिन नहीं जारी हुआ परिणाम, छात्रों को हो रही परेशानी

इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा लगातार कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोल रही है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि ‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केवल जनता को मुर्ख बनाने का काम कर रहे हैं। उनकी हरकते और भाषण भी मुर्खों की तरह ही है’। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि आलू से सोना बनाया जा सकता है। हमने इस मशीन को खोज निकाला है।

ये भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए जवान से किसान तक तैयार!

इसके साथ ही बीजेपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब राहुल गांधी गरीबों को 72 हजार रुपए देने का वादा कर रहे हैं, और राहुल गांधी की सच्चाई सामने लाने के लिए 1 अप्रैल को राहुल गांधी को समर्पित किया गया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ये भी कहा कि इसीलिए सोमवार को ”मुर्ख राहुल गांधी दिवस” मनाया गया है।


लेखक के बारे में