CBSE 12th Result 2023 Topper list : CBSE 12th में किसने किया टॉप, जाननें के लिए पढ़े पूरी खबर

Ads

CBSE 12th Result 2023 Topper list : त्रिवेन्‍द्रम जोन की छात्रा ने मारी बाजी, देखें टॉपर्स की लिस्ट! BSE 12th Result 2023 Topper list

  •  
  • Publish Date - May 12, 2023 / 11:07 AM IST,
    Updated On - May 12, 2023 / 11:35 AM IST

रायपुर। CBSE 12th Result 2023 Topper list केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का बोर्ड रिजल्‍ट जारी कर द‍िया है। कुल 87.33% स्‍टूडेंट्स कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास हुए हैं. स्‍टूडेंट्स अपना रिजल्‍ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। ऑनलाइन सीबीएसई रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

Read More : CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2021 में कपल ने किया कमाल, टॉप-10 में पति-पत्नी ने बनाई जगह, ऐसे करते थे तैयारी

लड़कियों ने मारी बाजी

CBSE 12th Result 2023 Topper list जारी रिजल्‍ट में कुल 87.33 प्रतिशत स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं। यह पिछले वर्ष से 5 प्रतिशत कम है। त्रिवेन्‍द्रम जोन ने 99.91 प्रतिशत के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। बता दें कि लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से बेहतर रहा है। छात्राओं का रिजल्‍ट छात्रों से 6% बेहतर रहा है। लड़कों का र‍िजल्‍ट जहां 84.67 प्रतिशत रहा है, वहीं लड़कियों का रिजल्‍ट 90.68 प्रतिशत है।

Read More: बहन की बात सुन भड़का भाई, 3 लोगों के साथ मिलकर डिलेविरी बॉय से की मारपीट, जानें मामला 

यहां देखिए किस रीजन में कितने प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए…

CBSE Result: अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को नहीं देंगे बढ़ावा

हालांकि, सीबीएसई की ओर से आधिकारिक तौर पर टॉपर्स की सूची जारी नहीं की जाती है और न ही कोई मेरिट लिस्ट जारी होती है। सीबीएसई ने इस संबंध में कारण बताते हुए अपनी रिजल्ट अधिसूचना में कहा कि छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए बोर्ड के पहले के निर्णय के अनुसार, कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आगे कहा कि इस संबंध में यह भी सूचित किया जाता है कि बोर्ड अपने छात्रों को प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी प्रदान नहीं कर करता है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक