Telangana Assembly Election 2023: रोड शो के दौरान बेहोश हुई सीएम की बेटी, अपनी पार्टी के पक्ष में कर रही थी प्रचार

Ads

Telangana Assembly Election 2023: भारत राष्ट्र समिति (BRS) पार्टी की नेता के. कविता तेलंगाना के इतिक्याल में चुनाव प्रचार करते वक्त बेहोश हो

  •  
  • Publish Date - November 18, 2023 / 03:53 PM IST,
    Updated On - November 18, 2023 / 03:53 PM IST

Telangana Assembly Election 2023

हैदराबाद : Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में चुनावी सरगर्मी बढ़ रही है। प्रदेश में हमने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है। प्रदेश में होने वाले मतदान को देखते हुए सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुटी हुई है। इसी बीच प्रचार के दौरान एक बड़ी घटना होने की खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सभी नेताओं में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें : Deputy CM TS Singh Deo Big Statement : चुनाव के परिणाम आने से पहले फिर नाराज हुए टीएस सिंहदेव? अगले सीएम को लेकर कही ये बड़ी बात 

प्रचार के दौरान बेहोश हु ये नेता

Telangana Assembly Election 2023:  दरअसल, भारत राष्ट्र समिति (BRS) पार्टी की नेता के. कविता तेलंगाना के इतिक्याल में चुनाव प्रचार करते वक्त बेहोश हो गईं। वह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रही थीं। यह घटना तब घटी जब मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता एक ओपन-टॉप व्हीकल से माइक्रोफोन के जरिए अपने समर्थकों को संबोधित कर रही थीं। लोगों को संबोधित करने के बाद वह जैसी ही पलटी, वहीं गिर पड़ीं।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp