Himachal Election 2022 : विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, इन नेताओं को मिला टिकट

Ads

Himachal Election 2022 : कांग्रेस ने शनिवार 23 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी।

  •  
  • Publish Date - October 22, 2022 / 06:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

Congress protest

Himachal Election 2022 : शिमला – कांग्रेस ने शनिवार 23 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस ने किन्नौर-अनुसूचित जनजाति सीट से मौजूदा विधायक जगत सिंह नेगी को फिर से टिकट दिया और जयसिंहपुर-अनुसूचित जाति निर्वाचन क्षेत्र से यादविंदर गोमा को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने मनाली सीट से भुवनेश्वर गौर को मैदान में उतारा और पावंटा से किरणेश जंग को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए एक क्षेत्र को छोड़कर सभी क्षेत्रों से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं बीजेपी सभी 68 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। >>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां CLICK करें*<<

read more : IND vs PAK 2022 : भारत-पाक मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, Playing-11 को लेकर दिया ऐसा बयान 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें