CG Assembly Election 2023: दिग्गजों की ‘घेराबंदी’..किसकी किससे ‘संधि’? क्या अपनों के आरोपों से कांग्रेस घिरती नजर आ रही है?

CG Assembly Election 2023: दिग्गजों की 'घेराबंदी'..किसकी किससे 'संधि'? क्या अपनों के आरोपों से कांग्रेस घिरती नजर आ रही है?

CG Assembly Election 2023: दिग्गजों की ‘घेराबंदी’..किसकी किससे ‘संधि’? क्या अपनों के आरोपों से कांग्रेस घिरती नजर आ रही है?

CG Assembly Election 2023

Modified Date: October 20, 2023 / 09:41 pm IST
Published Date: October 20, 2023 9:41 pm IST

रायपुर। CG Assembly Election 2023 तो कांग्रेस का दावा है, कि इस बार के चुनाव में सारे हथकंडे आजमाने के बाद भी भाजपा में घबराहट है, एक तरफ अरुण साव तो दूसरी तरफ रमन सिंह और बृजमोहन घिरें हुए हैं। कांग्रेस की सरकार बनना तय है क्योंकि बीते 5 साल में प्रदेश सरकार के काम के आगे बीजेपी मुद्दाविहीन है, दूसरी तरफ पार्टी के स्थानीय दिग्गजों पर खुद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा नहीं है, उस पर कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशियों के चलते बीजेपी के दिग्गज अपने-अपने क्षेत्रों में घिर चुके हैं।

Read More: CG Congress MLA filed Nomination: कांग्रेस के बागी विधायक ने भरा नामांकन, बोले- किसी सूरत में वापस नहीं लूंगा नाम

CG Assembly Election 2023 एक तरफ कांग्रेस का दावा है कि कई स्तर पर किए गए सर्वे के आधार पर एक-एक सीट पर कांग्रेस के तगड़े चक्रव्यूह में बीजेपी के दिग्गज उलझे हुए हैं लेकिन दूसरी तरफ हाल ही टिकट कटने के बाद रामानुजगंज से मौजूदा कांग्रेसी वियायक बृहस्पत सिंह इससे उलट अपनी ही पार्टी की समझ पर सवाल उठाते दिखे, बृहस्पत के निशाने पर सीधे डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव रहे, बृहस्पत का कहना है कि महाराज साहब की सैटिंग के चलते पार्टी ने जानबूझकर भाजपा के दिग्गजों के सामने कमजोर डमी कैंडिडेट उतारे हैं।

Read More: Pakistani Spy Arrested : पाकिस्तानी हिंदू निकला ISI जासूस, पाकिस्तान भेजी भारतीय सेना की खुफिया जानकारी, ATS ने किया गिरफ्तार 

बृहस्पत सिंह और डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव के बीच की तल्खी किसी से छिपी नहीं है। उस पर से टिकट कटने की टीस भी है। लेकिन बृहस्पत के बयाने ने भाजपा को कांग्रेस को घेरने का बड़ा मौका दिया। पूर्व सीएम रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बृहस्पत सिंह के बयान के बहाने सीधे-सीधे कांग्रेस पर अपनों की बलि का बकरा बनाने का आरोप लगाया। बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण से उनके सामने उतारे गए कांग्रेस कैंडिडेट महंत राम सुंदर दास को लेकर तंज कसते हुए कहा कि, महंत जी जांजगीर-चांपा से तैयारी करते रहे और उन्हें दक्षिण से टिकट देकर उनके साथ कांग्रेस ने धोखा किया। आरोपों को खारिज करते हुए महंत राम सुंदर दास ने भी कहा कि वो पार्टी के सिपाही हैं उन्हें जहां से टिकट दिया वो लडेंगे।

Read More: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेता की घर में घुसकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी 

बहरहाल,चुनावी मैदान पर दम दिखाने के लिए दावे तो होंगे ही पर मूल सवाल ये है कि आखिर किस चक्रव्यूह किसका है, इसमें फंसाया किसे जा रहा है विरोधियों को या अपनों को आखिर कौन किसे घेर रहा है?

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।