Indian Prime Minister Narendra Modi in Italy || Image- AI Generated File
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है कि भारत और इटली के रिश्ते अब एक नए और मजबूत दौर में पहुंच गए हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती अब “विशेष रणनीतिक साझेदारी” में बदल चुकी है। (PM Narendra Modi in Italy) प्रधानमंत्री मोदी इस समय अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हुए हैं। दोनों नेताओं ने भारतीय और इतालवी मीडिया के लिए एक संयुक्त लेख भी लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और ऐसे समय में भारत और इटली मिलकर काम करना चाहते हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
दोनों नेताओं ने कहा कि भारत की तेज आर्थिक वृद्धि और इटली की मजबूत औद्योगिक क्षमता मिलकर बड़ा बदलाव ला सकती है। उन्होंने कहा कि “मेक इन इंडिया” और “मेड इन इटली” के बीच अच्छा तालमेल बन रहा है।
उन्होंने बताया कि दोनों देशों का लक्ष्य 2029 तक आपसी व्यापार को 20 अरब यूरो से ज्यादा तक पहुंचाना है। रक्षा, एयरोस्पेस, मशीनरी, ऑटो पार्ट्स, दवाइयां, टेक्नोलॉजी, कृषि और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। (PM Narendra Modi in Italy) मोदी और मेलोनी ने कहा कि भारत में 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न और लाखों स्टार्टअप हैं, जबकि इटली डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग में मजबूत है। इससे दोनों देशों को फायदा होगा।
दोनों नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग और डिजिटल तकनीक दुनिया को बदल देंगे। भारत और इटली इन क्षेत्रों में मिलकर काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि AI का इस्तेमाल इंसानों की मदद और समाज के विकास के लिए होना चाहिए। तकनीक का गलत इस्तेमाल लोकतंत्र या लोगों के अधिकारों को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं होना चाहिए। दोनों नेताओं ने यह भी कहा कि भारत की डिजिटल क्षमता और इटली की तकनीकी विशेषज्ञता मिलकर सुरक्षित और भरोसेमंद डिजिटल सिस्टम तैयार कर सकती है।
मोदी और मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली रक्षा, समुद्री सुरक्षा और अंतरिक्ष तकनीक में भी सहयोग बढ़ाएंगे। (PM Narendra Modi in Italy) दोनों देश आतंकवाद, साइबर अपराध, ड्रग तस्करी और मानव तस्करी जैसी चुनौतियों से मिलकर लड़ना चाहते हैं। ऊर्जा क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच साझेदारी मजबूत हो रही है। नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन तकनीक और स्मार्ट ग्रिड जैसे क्षेत्रों में साथ काम किया जाएगा।
दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और इटली दुनिया के दो अहम क्षेत्रों — हिंद-प्रशांत और भूमध्यसागरीय क्षेत्र – को जोड़ते हैं। उन्होंने “हिंद-भूमध्य क्षेत्र” को भविष्य का बड़ा व्यापार और तकनीकी गलियारा बताया। उन्होंने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे को भी महत्वपूर्ण बताया, जो व्यापार, ऊर्जा और डिजिटल नेटवर्क को मजबूत करेगा।
मोदी और मेलोनी ने कहा कि भारत का “वसुधैव कुटुंबकम्” और इटली की मानवतावादी सोच दोनों देशों को और करीब लाती है। (PM Narendra Modi in Italy) दोनों नेताओं ने कहा कि भारत-इटली साझेदारी का मकसद लोगों को केंद्र में रखकर एक मजबूत, आधुनिक और भविष्य की जरूरतों के अनुसार रिश्ता बनाना है।
Over the past three and a half years, I have had the privilege of meeting Prime Minister Meloni on several occasions — a testament to the strong cooperation and coordination between India and Italy.
Under her leadership, our bilateral relations have acquired renewed momentum,… pic.twitter.com/2MgedVjeOv
— BJP (@BJP4India) May 20, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें