Jewar Airport Noida News: देश के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुई कॉमर्शियल उड़ाने.. CM योगी ने किसानों को दिया श्रेय, कहा, ‘उत्तर प्रदेश बनेगा विकास का बड़ा केंद्र’..

Ads

Jewar Airport Commercial Flight Operations: जेवर एयरपोर्ट से कॉमर्शियल उड़ानों की शुरुआत, किसानों को श्रेय, रोजगार बढ़ेगा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश बनेगा विकास केंद्र।

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 03:54 PM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 03:54 PM IST

Jewar Airport Commercial Flight Operations || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुईं कॉमर्शियल उड़ानें, सीएम योगी ने जताई खुशी।
  • किसानों के सहयोग और भरोसे से साकार हुआ एयरपोर्ट प्रोजेक्ट।
  • रोजगार, कार्गो और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कॉमर्शियल उड़ानों की शुरुआत को ऐतिहासिक दिन बताया। (Jewar Airport Commercial Flight Operations) उन्होंने कहा कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गौतमबुद्ध नगर और देश के एविएशन सेक्टर के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट के सफलता का श्रेय किसानों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

‘किसानों के सहयोग से साकार हुआ सपना’ : सीएम योगी

किसानों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एयरपोर्ट का निर्माण किसानों के सहयोग और सरकार की प्रतिबद्धता से संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद अधिकारियों को तय समय में भूमि अधिग्रहण पूरा करने का लक्ष्य दिया था। किसानों ने सरकार पर भरोसा जताया और विकास के इस काम में पूरा सहयोग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआत में कुछ लोगों की ओर से भूमि अधिग्रहण को लेकर चिंता थी, लेकिन किसानों से बातचीत कर उन्हें परियोजना के फायदे बताए गए। (Jewar Airport Commercial Flight Operations) उन्होंने कहा कि जेवर क्षेत्र, जो कभी अपराध और बुनियादी सुविधाओं की कमी के लिए जाना जाता था, अब विकास का बड़ा केंद्र बन रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अधोसंरचना विकास को मिलगी तेजी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एयरपोर्ट शुरू होने से कार्गो सेवाओं, विमान मरम्मत उद्योग और अंतरराष्ट्रीय संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। उन्होंने बताया कि यमुना अथॉरिटी एरिया में टाटा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, कौशल विकास कार्यक्रम, डिग्री कॉलेज, मेडिकल सुविधाएं, ट्रॉमा सेंटर और खेल सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में जेवर देश के प्रमुख विकास केंद्रों में शामिल होगा। (Jewar Airport Commercial Flight Operations) उन्होंने किसानों, खासकर महिला किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

इन्हें भी पढ़ें:-

नॉर्वे की ‘क्राउन प्रिंसेज’ के सबसे बड़े बेटे को बलात्कार के मामले में चार वर्ष कैद की सजा

अनिल अग्रवाल ने वेदांता रिसोर्सेज को विदेशी बाजार में दोबारा सूचीबद्ध करने के संकेत दिए

रिकॉर्ड स्तर के करीब समुद्री तापमान, अल नीनो की वापसी से मछलियों और प्रवाल भित्तियों पर संकट

सूर्यांश और विपराज के अर्धशतक से भारत ए ने श्रीलंका ए को 266 रन का लक्ष्य दिया

किसानों को जेवर हवाईअड्डे से किस्मत बदलने का भरोसा दिलाया, फैसला लेने के लिए एक घंटा दिया : योगी

Q1. जेवर एयरपोर्ट से कॉमर्शियल उड़ानें कब शुरू हुईं?

उत्तर: 15 जून 2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानों की शुरुआत हुई।

Q2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट का श्रेय किसे दिया?

उत्तर: मुख्यमंत्री ने किसानों के सहयोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को श्रेय दिया।

Q3. जेवर एयरपोर्ट से क्षेत्र को क्या लाभ मिलेगा?

उत्तर: रोजगार बढ़ेगा, कार्गो सेवाएं मजबूत होंगी और अंतरराष्ट्रीय संपर्क में तेजी आएगी।