Imran Khan Old Clips America || Image- AI Generated File
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान फिलहाल वहां के जेल में बंद है। मौजूदा सरकार ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए है। हालांकि अब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के कुछ पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। (Imran Khan Old Clips America) इन वीडियो में इमरान खान अपनी सरकार गिराने के लिए विदेशी साजिश और विदेशी फंडिंग का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। वे अपने सम्बोधन में अमेरिका को भी आड़े हाथो लेते दिखाया दे रहे हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
Imran Khan repeatedly stated that General Bajwa was part of a foreign conspiracy and was using American money to topple the government in Pakistan.
Today, Imran Khan has been proven right.. impose Article 6 on General Bajwa.. pic.twitter.com/t9QGP0JR4k— THE UNKNOWN MAN (@Theunk5555) May 18, 2026
वीडियो में इमरान खान कहते सुनाई दे रहे हैं कि पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी पैसा इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया था कि कुछ लोग अनजाने में और कुछ जानबूझकर इस साजिश का हिस्सा बने।
वही एक और वीडियो में इमरान खान कह रहे है कि, अमरीका ने उन्हें माफ़ करने की बात कही है. लेकिन उन्हें उनके माफ़ी की जरूरत नहीं है। इमरान खान पूछ रहें है कि, तुम हो कौन जो हमें माफ़ करोगे? तुम्हे गुलामों की आदत पड़ी हुई हैं।
ख़ुद को सत्ता से हटाए जाने के लिए अमेरिका को ज़िम्मेदार ठहराने वाले इमरान ख़ान के तमाम पुराने क्लिप आज वायरल हो रहे हैं https://t.co/dTeogpGVEi pic.twitter.com/5CKK9szZvz
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) May 18, 2026
गौरतलब हैं कि, इमरान खान की सरकार अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए गिर गई थी। इसके बाद उनका पाकिस्तान सेना और तत्कालीन सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से टकराव खुलकर सामने आया। (Imran Khan Old Clips America) खान ने आरोप लगाया था कि उनकी सरकार गिराने, जेल भेजने और यहां तक कि उनकी जान को खतरा पैदा करने में भी सेना के कुछ लोगों की भूमिका थी।
अब एक कथित लीक डिप्लोमैटिक साइफर को लेकर पाकिस्तान की राजनीति में फिर हलचल मच गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह साइफर मार्च 2022 में वॉशिंगटन में पाकिस्तान के तत्कालीन राजदूत असद माजीद खान और अमेरिकी अधिकारी डोनाल्ड लू के बीच हुई बातचीत से जुड़ा बताया जा रहा है।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बातचीत में संकेत दिया गया था कि अगर इमरान खान को सत्ता से हटाया जाता है तो अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। “अगर खान हट जाते हैं तो वॉशिंगटन सब माफ कर देगा” जैसी बातों का भी जिक्र सामने आया है। हालांकि पाकिस्तान की सत्ता और सेना पहले ही इन आरोपों को खारिज कर चुकी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इमरान खान लगातार कहते रहे हैं कि उनकी सरकार केवल राजनीतिक कारणों से नहीं गिरी, बल्कि इसके पीछे विदेशी दबाव और पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था की भूमिका थी। (Imran Khan Old Clips America) साइफर मामले में इमरान खान को जनवरी 2024 में 10 साल की सजा भी सुनाई गई थी। उन पर गोपनीय सरकारी दस्तावेज सार्वजनिक करने का आरोप लगा था। इस पूरे मामले ने पाकिस्तान में सेना की राजनीतिक भूमिका और लोकतंत्र पर उसके प्रभाव को लेकर बहस को फिर तेज कर दिया है।
गोयल का उद्योग जगत से आयात घटाने, घरेलू विनिर्माण बढ़ाने का आह्वान
इबोला संकट: कांगो के स्वास्थ्य मंत्री ने इतूरी में तीन उपचार केंद्र खोलने की घोषणा की
लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर स्टील के बक्से से महिला का सिर-कटा शव बरामद
लखनऊ में लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, 855 करोड़ की मंजूरी
होटल क्षेत्र में जनवरी-मार्च तिमाही में निवेश 58 प्रतिशत बढ़कर 18.5 करोड़ डॉलर: जेएलएल
उप्र में पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी