Diesel Price Cut Today: खुशखबरी!.. कम हुए डीजल और पेट्रोल के दाम.. नॉर्मल से लेकर हाई-स्पीड फ्यूल की कीमतों में बड़ी कटौती, देखें क्या है आज का ताजा भाव

पाकिस्तान में मंगलवार से पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। पेट्रोल ₹2.27 पाकिस्तानी रुपये घटकर 389.03 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल ₹3.56 रुपये कम होकर 404.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है। हालांकि, दोनों ईंधनों की कीमतें फरवरी की तुलना में अभी भी काफी अधिक हैं।

Diesel Price Cut Today: खुशखबरी!.. कम हुए डीजल और पेट्रोल के दाम.. नॉर्मल से लेकर हाई-स्पीड फ्यूल की कीमतों में बड़ी कटौती, देखें क्या है आज का ताजा भाव

Diesel and petrol price cut in Pakistan today || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 30, 2026 / 09:14 am IST
Published Date: September 30, 2026 9:13 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल की कीमत 2.27 रुपये प्रति लीटर घटी
  • हाई-स्पीड डीजल 3.56 रुपये सस्ता हुआ
  • पेट्रोल की नई कीमत 389.03 रुपये प्रति लीटर

Diesel and petrol price cut in Pakistan today: कराची: पाकिस्तान में मंगलवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। हालांकि दाम कम होने के बावजूद दोनों ईंधन अभी भी अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने से पहले की कीमतों के मुकाबले काफी महंगे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल सप्लाई प्रभावित होने से पाकिस्तान के ईंधन इम्पोर्ट की लागत पर दबाव बना हुआ है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

पेट्रोल की कीमत में 2.27 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है। इसके बाद पेट्रोल 389.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, हाई-स्पीड डीजल की कीमत 3.56 रुपये घटकर 404.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पाकिस्तान के पेट्रोलियम डिवीजन ने इसकी जानकारी दी।

दरअसल युद्ध शुरू होने से पहले 28 फरवरी को पाकिस्तान में पेट्रोल 266.17 रुपये और डीजल 280.86 रुपये प्रति लीटर था। इस हिसाब से मौजूदा कीमत पेट्रोल में करीब 46 प्रतिशत और डीजल में करीब 44 प्रतिशत अधिक है।

होर्मुज संकट का असर

Diesel and petrol price cut in Pakistan today: पाकिस्तान अपनी जरूरत के बड़े हिस्से का तेल आयात करता है। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात उसके प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में शामिल हैं। ऐसे में खाड़ी क्षेत्र में शिपिंग प्रभावित होने का सीधा असर पाकिस्तान के ईंधन बाजार पर पड़ रहा है।

होर्मुज जलडमरूमध्य खाड़ी क्षेत्र को अरब सागर से जोड़ता है। युद्ध से पहले दुनिया के कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की बड़ी मात्रा इसी मार्ग से गुजरती थी। जहाजों पर हमलों और शिपिंग प्रतिबंधों के कारण यहां से तेल परिवहन में बड़ी कमी आई है।

अप्रैल में रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचे थे दाम

ईंधन संकट के दौरान पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत अप्रैल की शुरुआत में 458.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई थी। बाद में आपातकालीन तेल भंडार जारी होने, खाड़ी देशों द्वारा वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल बढ़ाने और अन्य देशों में उत्पादन बढ़ने से कीमतों में कुछ राहत मिली।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

दोपहिया और छोटी कारों को सब्सिडी

Diesel and petrol price cut in Pakistan today: बढ़ी कीमतों से राहत देने के लिए सरकार ने कुछ उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी योजना भी शुरू की है। मोटरसाइकिल और रिक्शा चालक सप्ताह में एक बार पेट्रोल पर 500 रुपये की छूट ले सकते हैं। वहीं, 800 सीसी तक की कारों के लिए हर 10 दिन में 10 लीटर पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर की छूट दी जा रही है। सरकार के अनुसार, योजना शुरू होने के पहले आठ दिनों में 47 लाख लोग सब्सिडी वाले पेट्रोल का लाभ उठा चुके थे। हालांकि, यह छूट केवल पात्र लोगों को मिलती है और इससे देश में घोषित पेट्रोल-डीजल की मूल कीमतों में कोई बदलाव नहीं होता।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका में नकली ओजेंपिक बेचने के आरोप में दो भारतीय नागरिकों पर मामला दर्ज

ईरान समर्थित हूतियों से सऊदी अरब की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगा पाकिस्तान : रक्षा मंत्री

एशियाई खेल कुश्ती: सुनील शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में, निशा दहिया पहले दौर में हारीं

रुबियो ने नयी दिल्ली में अमेरिकी राजदूतों की बैठक को संबोधित किया

एशियाई खेल: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने स्वर्ण पदक मुकाबले में बनाई जगह


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown