Rahul Dravid England Test Coach || Image- AI generated File
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की दौड़ में शामिल बताया जा रहा है। (Rahul Dravid England Test Coach) मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ब्रेंडन मैकुलम की जगह नए टेस्ट कोच की तलाश कर रहा है और द्रविड़ संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
ब्रेंडन मैकुलम को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 1-2 की हार के बाद टेस्ट टीम के मुख्य कोच पद से हटा दिया गया है। हालांकि, वह इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। ECB का मानना है कि एशेज से पहले टेस्ट टीम में बदलाव का यही सही समय है।
वही दूसरी तरफ डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल द्रविड़ के अलावा एंडी फ्लावर और रिचर्ड डॉसन भी इस पद के प्रमुख दावेदार हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि द्रविड़ की रणनीतिक सोच और खेल की गहरी समझ उन्हें मजबूत उम्मीदवार बनाती है। (Rahul Dravid England Test Coach) हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि द्रविड़ फिलहाल फुल-टाइम कोचिंग करने के इच्छुक नहीं हैं। फिर भी इंग्लैंड का टेस्ट कोच पद ऐसा विकल्प हो सकता है, जिसमें उन्हें घर पर अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच पद के लिए जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी एंडी फ्लावर, पूर्व इंग्लैंड स्पिनर रिचर्ड डॉसन, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, पाकिस्तान के मौजूदा कोच माइक हेसन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर के नाम भी चर्चा में हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इस बीच, टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट के भी अपना पद छोड़ने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने बीसीसीआई को अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें टीम इंडिया में फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी मिलने का भरोसा दिया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। (Rahul Dravid England Test Coach) सूत्रों के मुताबिक, टेन डोशेट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोचिंग की भूमिका निभाने के विकल्प तलाश रहे हैं और इस संबंध में एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ उनकी सकारात्मक बातचीत भी हुई है। फिलहाल बीसीसीआई ने उनके भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया है।
महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडकी बहिन योजना’ से पात्र लाभार्थियों के नाम हटाए, यह विश्वासघात है: कांग्रेस
एनसीएलटी ने जून तिमाही में 5,518 करोड़ रुपये की 78 समाधान योजनाओं को मंजूरी दी
जुबिलेंट फूडवर्क्स को 46.9 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, कंपनी देगी चुनौती
नगालैंड में आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया
प्रशासन ने 17 जुलाई को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह बदलने को कहा: कांग्रेस