निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी शकुंतला साहू? IBC24 के सामने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो
निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी शकुंतला साहू? IBC24 के सामने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो! Shakuntala Sahu contest elections as an independent?
कसडोल। Shakuntala Sahu contest elections as an independent candidate? छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 90 सीट में अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। कांग्रेस की इस लिस्ट में कई नए चेहरे को उम्मीदवार बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने अपनी लिस्ट में 22 विधायकों के नाम काट दी है। इस लिस्ट में कसडोल विधानसभा भी शामिल है। कसडोल में वर्तमान विधायक शकुंतला साहू है। कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर संदीप साहू को उम्मीदवार बनाया है।
Shakuntala Sahu contest elections as an independent candidate? इसी कड़ी में वर्तमान विधायक सकुंतला साहु ने आईबीसी 24 के से खास बातचीत की है। जब आईबीसी के संवाददाता ने उनसे पूछा कि टिकट कटने का क्या वजह है? इस पर उन्होंने कहा कि वो पार्टी ही जानेंगे। उन्होंने आगे कहा कि 2018 में सीएम भूपेश ने छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सीट कसडोल से मुझे प्रत्याशी घोषित किए थे और कसडोल विधानसभा की जनता के आर्शीवाद से 50 हजार वोट से हमलोग चुनाव जीते थे। इस बात के लिए मैं सीएम भूपेश को धन्यवाद देती हूं कि 2018 में एक छोटे से किसान की बेटी को विधायक बनाया और इस चुनाव में हमारे बड़े भैया संदीप साहू को टिकट दिया गया है। इस अवसर पर आज हमलोग लवन के माहामाया मंदिर में आर्शीवाद लेने के लिए आए हुए है। जिस तरह से हमलोग साल 2018 में चुनाव जीते थे इस बार भी संदीप साहू भी 50 हजार से ज्यादा वोट जीताकर उन्हें विधायक बनाएंगे।
इस बार क्यों नहीं उतारा चुनावी मैदान में?
इस सवाल के जवाब पर सकुंतला साहु ने कहा कि वो संगठन ही तय करती है। 2018 में मुझे मौका दिया गया था और इस बार संदीप साहू को मौका दिया गया है। आने वाले समय में किसी और को दिया जाएगा। क्योंकि पार्टी में सभी को आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है।
आपके भी मन में निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात तो नहीं है?
आपको बता दें कि कांग्रेस ने इस बार 22 विधायकों का टिकट काटा है। कसडोल विधायक शकुंतला साहू साहू का भी टिकट काट दिया गया है। इस दौरान आईबीसी 24 के संवाददाता ने शकुंतला साहू से पूछा कि आपके भी मन में निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात तो नहीं है? इस सवाल का उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल भी नहीं करती क्योंकि बचपन से मेरा परिवार भी कांग्रेसी है। मैं भी कांग्रेसी हूं और मुझे किसी बात को लेकर तकलीफ भी नहीं है। मैं संदीप साहू के साथ में हूं। मैं निर्दलीय चुनाव नहीं लडूंगी। मेरे मरते दम तक मैं कांग्रेस पार्टी में रहूंगी।

Facebook


