निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी शकुंतला साहू? IBC24 के सामने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी शकुंतला साहू? IBC24 के सामने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो! Shakuntala Sahu contest elections as an independent?

Modified Date: October 23, 2023 / 08:41 pm IST
Published Date: October 23, 2023 8:25 pm IST

कसडोल। Shakuntala Sahu contest elections as an independent candidate? छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 90 सीट में अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। कांग्रेस की इस लिस्ट में कई नए चेहरे को उम्मीदवार बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने अपनी लिस्ट में 22 विधायकों के नाम काट दी है। इस लिस्ट में कसडोल विधानसभा भी शामिल है। कसडोल में वर्तमान विधायक शकुंतला साहू है। कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर संदीप साहू को उम्मीदवार ​बनाया है।

Read More: Panna News : तबेले में तब्दील हुई पन्ना की पुलिस चौकी, भैंसों का लगा जमावड़ा, सामने आई ये बड़ी वजह.. 

Shakuntala Sahu contest elections as an independent candidate? इसी कड़ी में वर्तमान विधायक सकुंतला साहु ने आईबीसी 24 के से खास बातचीत की है। जब आईबीसी के संवाददाता ने उनसे पूछा कि टिकट कटने का क्या वजह है? इस पर उन्होंने कहा कि वो पार्टी ही जानेंगे। उन्होंने आगे कहा कि 2018 में सीएम भूपेश ने छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सीट कसडोल से मुझे प्रत्याशी घोषित किए थे और कसडोल विधानसभा की जनता के आर्शीवाद से 50 हजार वोट से हमलोग चुनाव जीते ​थे। इस बात के लिए मैं सीएम भूपेश को धन्यवाद देती हूं कि 2018 में एक छोटे से किसान की बेटी को विधायक बनाया और इस चुनाव में हमारे बड़े भैया संदीप साहू को टिकट दिया गया है। इस अवसर पर आज हमलोग लवन के माहामाया मंदिर में आर्शीवाद लेने के लिए आए हुए है। जिस तरह से हमलोग साल 2018 में चुनाव जीते ​थे इस बार भी संदीप साहू भी 50 हजार से ज्यादा वोट जीताकर उन्हें विधायक बनाएंगे।

Read More: CG Raigarh Assembly Seat: ओपी चौधरी की हो रही है तगड़ी घेराबंदी.. जिस समाज के 40 हजार वोटर, उसने ही अख्तियार किया बाग़ी रुख

इस बार क्यों नहीं उतारा चुनावी मैदान में?

इस सवाल के जवाब पर सकुंतला साहु ने कहा कि वो संगठन ही तय करती है। 2018 में मुझे मौका दिया गया था और इस बार संदीप साहू को मौका दिया गया है। आने वाले समय में किसी और ​को दिया जाएगा। क्योंकि पार्टी में सभी को आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है।

Read More: CG Election Nomination 2023: तय हुए चुनावी योद्धा.. पहले चरण के 20 सीटों के लिए इतने उम्मीदवार होंगे मैदान में.. यहाँ सबसे ज्यादा फाइट

आपके भी मन में निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात तो नहीं है?

आपको बता दें कि कांग्रेस ने इस बार 22 विधायकों का टिकट काटा है। कसडोल विधायक शकुंतला साहू साहू का भी टिकट काट दिया गया है। इस दौरान आईबीसी 24 के संवाददाता ने शकुंतला साहू से पूछा कि आपके भी मन में निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात तो नहीं है? इस सवाल का उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल भी नहीं करती क्योंकि बचपन से मेरा परिवार भी कांग्रेसी है। मैं भी कांग्रेसी हूं और मुझे किसी बात को लेकर तकलीफ भी नहीं है। मैं संदीप साहू के साथ में हूं। मैं निर्दलीय चुनाव नहीं लडूंगी। मेरे मरते दम तक मैं कांग्रेस पार्टी में रहूंगी।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।