Supreme Court Today Viral Video Abuse to CJI || Image- India 2047
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ खुद पैरवी कर रहे एक याचिकाकर्ता ने कोर्ट में हंगामा कर दिया। (Supreme Court Today Viral Video Abuse to CJI) उसने कोर्ट रूम में केस से जुड़े कागजात फेंक दिए और भारत के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, गालियां दी। इस पूरे हंगामे का वीडियो पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
यह मामला जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ के सामने सुनवाई के लिए आया था। याचिकाकर्ता प्रबल प्रताप ने अपनी याचिका में लखनऊ के विकास नगर के एसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। सुनवाई शुरू होते ही उसने कहा, “मिस्टर ज्यूडिशियल सर्वेंट, मैं आपको आदेश देता हूं कि एसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दें।”
इस पर जस्टिस विश्वनाथन ने पूछा, “आप हमें आदेश दे रहे हैं?” इसके तुरंत बाद याचिकाकर्ता ने कोर्ट रूम में केस के कागज फेंक दिए और मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़कर कोर्ट से बाहर ले गए। (Supreme Court Today Viral Video Abuse to CJI) पूरी घटना के दौरान दोनों न्यायाधीश शांत रहे। याचिकाकर्ता को बाहर ले जाने के बाद अदालत ने अन्य मामलों की सुनवाई सामान्य रूप से जारी रखी।
Inside India’s Courtrooms
“I am the sovereign.” What began as a routine hearing in the Supreme Court took a dramatic turn when a litigant appearing in person claimed authority over the Bench, demanded an FIR, and then hurled papers toward the judges before being restrained by… pic.twitter.com/Gk1ZIFbMne
— LawBeat (@LawBeatInd) July 10, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
गौरतलब है कि इससे पहले 6 अक्टूबर 2025 को भी सुप्रीम कोर्ट में ऐसी ही घटना हुई थी। उस समय एक वकील ने तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की थी। सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत रोक लिया था। बाद में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया था और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने उसकी सदस्यता समाप्त कर दी थी।
मत्स्य पालक ग्रामीण अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा के प्रमुख आधार: सिक्किम के मुख्यमंत्री
बाढ़ प्रभावित वसई-विरार में बिजली आपूर्ति बहाल, दो लाख से अधिक उपभोक्ता थे परेशान
सावरकर को भारत रत्न की मांग संबंधी प्रस्ताव को लेकर भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी को घेरा
इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर
अमरनाथ तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा वाहन जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर पलटा, छह लोग घायल