T20 World Cup 2022 : आज होगी भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत, फिर गरजेगा ‘सूर्या’ का बल्ला? ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

Ads

T20 World Cup 2022 : टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार को टीम इंडिया अपना दूसरा वार्मअप मैच खेलेगी। दोपहर 1:30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

  •  
  • Publish Date - October 19, 2022 / 09:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022 : नई दिल्ली – टीम इंडिया इस समय अपने शानदार फार्म में नजर आ रही है। दूसरी ओर शमी की घातक गेंदबाजी से विपक्षी प्लेयर घबराए हुए है। टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार को टीम इंडिया अपना दूसरा वार्मअप मैच खेलेगी। दोपहर 1:30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। पहले वार्मअप मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी है। जबकि कीवियों को पहले ही मुकाबले में साउथ अफ्रीका से पराजय झेलनी पड़ी है। ऐसे में केन विलियमसन की लीडरशिप वाली टीम के लिए यह जीत जरूरी है।

read more : Ladli Lakshmi Yojana 2.0 : मुख्यमंत्री ने की घोषणा, इस दिन बालिकाओं को बांटेंगे 12500 रुपए की प्रोत्साहन राशि 

T20 World Cup 2022 : टीम के सबसे अनुभव तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने करीब एक साल बाद टीम में वापसी की है। बड़ा बात यह है कि वे अच्छी लय में दिख रहे हैं। जो टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं। शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ओवर में 4 गेंदों पर 3 विकेट लेकर मैच पलट दिया था। वे ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपना बेस्ट देने के लिए तैयार हैं।

read more : पल-पल में अपना रूख बदलता मौसम, इस बिमारी का बढ़ा प्रकोप, अब तक 2 मासूमों की जी चुकी जान 

 भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।

 न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), टिम साउदी, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, मार्टिन गप्टिल, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट और फिन एलन।

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें