LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 10 May 2026 : सियासी सस्पेंस पर विराम, चेन्नई में आज विजय का होगा राजतिलक; राहुल गांधी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

Ads

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 09:26 AM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 09:26 AM IST

Today Live Breaking News and Updates 10 May 2026 / Image Source : IBC24

चेन्नई : Today Live Breaking News and Updates 10 May 2026 तमिलनाडु की राजनीति में पिछले पांच दिनों से जारी अनिश्चितता के बादल आखिरकार छंट गए हैं। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख जोसेफ विजय आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेताओं के शामिल होंगे। शपथ से पहले कार्यक्रम स्थल पर विजय पहुंच चुके है। उन्होंने राज्य के लिए मंत्रियों के रूप में नियुक्त किए जाने वाले नौ व्यक्तियों की सूची की सिफारिश की है। जिनमें एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज,के.ए. सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमण, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके. प्रभु, . सेल्वी एस. कीर्तन शामिल है।

इन्हें भी पढ़ें :