Suvendu Adhikari First Meeting With Police Department || Image- AI Generated File
कोलकाता: सुवेन्दु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अपनी सरकार की पहली प्रशासनिक बैठक 11 मई को बुलायी है। (CM Suvendu Adhikari First Meeting With Police Department) यह बैठक कोलकाता के नबन्ना सभागार में होगी, जिसमें सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री अधिकारी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती और सफलता की नींव श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुखर्जी नहीं होते, तो पश्चिम बंगाल की स्थिति बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं जैसी हो सकती थी।
सुवेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने हैं। भाजपा ने 2026 विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 294 में से 207 सीटें हासिल कीं, जबकि टीएमसी को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा। अधिकारी ने भवानीपुर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया और नंदीग्राम सीट भी बरकरार रखी। शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता और भाजप शासित राज्यों के सीएम मौजूद रहे। समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिवारों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वह 20 जून 1947 को पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस घोषित करने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल और विधानसभा में लाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता स्थित भारत सेवाश्रम संघ में पूजा-अर्चना भी की।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें.
सुवेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने हैं। भाजपा ने 2026 विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 294 में से 207 सीटें हासिल कीं, जबकि टीएमसी को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा। (CM Suvendu Adhikari First Meeting With Police Department) अधिकारी ने भवानीपुर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया और नंदीग्राम सीट भी बरकरार रखी। शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता और भाजप शासित राज्यों के सीएम मौजूद रहे। समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिवारों से भी मुलाकात की।
जनगणना 2027: सिंधुदुर्ग का मूठ गांव स्व-गणना पूरा करने वाला महाराष्ट्र का पहला गांव बना
श्रम सुधार: सरकार ने नियमों को अधिसूचित कर चार नई संहिताओं को पूरी तरह लागू किया
पीएमके संस्थापक रामदास ने राज्यपाल से टीवीके को सरकार बनाने का आमंत्रण देने का आग्रह किया
शुभेंदु लोगों से गहराई से जुड़े हैं: मोदी ने मुख्यमंत्री को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा
सैमसंग ने भारत में अपने प्रमुख नवाचार, शिक्षा कार्यक्रम के पांचवें संस्करण की शुरुआत की