CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 30 June 2026: कोरिया जिले के बहुचर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड की होगी CBI जाँच.. राज्य सरकार ने की अनुशंसा, अधिसूचना भी जारी

Today Live Breaking News and Updates 30 June 2026: कोरिया के नौगई तिहरे हत्याकांड की जांच अब सीबीआई करेगी, छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिसूचना जारी कर अनुशंसा की।

Today Live Breaking News and Updates 30 June 2026: कोरिया जिले के बहुचर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड की होगी CBI जाँच.. राज्य सरकार ने की अनुशंसा, अधिसूचना भी जारी

Today Live Breaking News and Updates 30 June 2026

Modified Date: July 28, 2026 / 11:24 am IST
Published Date: June 30, 2026 9:00 am IST

Today Live Breaking News and Updates 30 June 2026: रायपुरः छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के नौगई गांव में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) करेगी। राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इससे मृतकों के परिजनों की लंबे समय से की जा रही मांग पूरी हो गई है।

गौरतलब है कि कोरिया जिले में रेत खनन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों भरत सिंह, नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही क्षेत्र में भारी आक्रोश था और मृतकों के परिजन निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग कर रहे थे। राज्य सरकार ने अब नौगई ट्रिपल मर्डर मामले की जांच सीबीआई से कराने की सहमति देते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। इससे जांच की जिम्मेदारी अब केंद्रीय एजेंसी के पास जाएगी।

Today Live Breaking News and Updates 30 June 2026: इससे पहले प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को मृतकों के परिजनों से बातचीत की थी। इसके बाद सरकार ने मामले में सीबीआई जांच का निर्णय लिया। माना जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसी अब पूरे घटनाक्रम, रेत खनन विवाद और हत्या के कारणों सहित सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेगी।


Today Live Breaking News and Updates 30 June 2026: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ अहम बैठक करेंगे। बैठक में ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए किए गए सुधारों की समीक्षा की जाएगी। बैठक शाम करीब 4 बजे होगी, जिसमें सभी केंद्रीय मंत्रालयों के सचिव शामिल होंगे।

साथ ही विभिन्न मंत्रालयों के सचिव अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों, सुधारों और जनकल्याण से जुड़े कदमों पर प्रस्तुति देंगे। बैठक में प्रधानमंत्री 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के अनुरूप अगली पीढ़ी के सुधारों पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि वह अधिकारियों को सुशासन, बेहतर सेवा वितरण और लोगों से जुड़े मामलों में लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

उप्र : सहारनपुर में माल ढुलाई लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां मालिक की मौत

कॉजपा का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी, दीपके ने समर्थकों के प्रवेश पर पाबंदी का आरोप लगाया

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मैरीलैंड में आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया

दिल्ली हवाईअड्डे के शौचालय के फ्लश में 1.47 करोड़ रुपये का सोना छिपाने वाला यात्री गिरफ्तार

दक्षिण अफ्रीका में अवैध आव्रजन के खिलाफ प्रदर्शन : सरकार ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मी तैनात किये

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।