Vijay political news/Photo Credit: IBC24
Vijay political news: तमिलनाडु में चुनावी नतीजे के आने के बाद नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेह हो गई है, सीएम एमके स्टालिन ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। इस बीच विजय को टीवीके विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इस निर्णय के साथ ही अब राज्य में उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्त खुल गया है।
आपकों बता दें कि तमिलनाडु चुनाव में टीवीके ने राज्य की 234 में से 107 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन, अभी भी सरकार बनाने के लिए बहुमत से 11 सीटें कम हैं। वहीं, डीएमके को 59 सीटें मिली हैं। जबकि, AIADMK ने 47 सीटों पर जीत हासिल की है।
विजय ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पार्टी की ओर से राज्यपाल को भेजे गए ई-मेल में विजय ने कहा कि चूंकि टीवीके सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए उसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए। पार्टी ने बहुमत साबित करने के लिए विधानसभा में मौका दिए जाने का अनुरोध भी किया है। टीवीके सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने सदन में बहुमत साबित करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है।
चर्चा है कि सत्ता में काबिज होने के लिए टीवीके अब छोटे दलों और गठबंधन सहयोगियों की ओर देख रही है। चर्चा है कि टीवीके कांग्रेस, वामपंथी दलों और अन्नाद्रमुक गठबंधन का हिस्सा रही पीएमके (PMK) के संपर्क में है। अब देखने वाली बात होगी कि ये दल समर्थन देते हैं कि नहीं?