Raghav Chadha Latest News: “जब तक थे आज्ञाकारी, तभी तक थे संस्कारी, साथ छोड़ते ही बता दिया ‘भ्रष्टाचारी?”.. शेरो-शायरी करते राघव चड्ढा ने बताया AAP कैसे कर रही सांसदों को परेशान

Ads

Raghav Chadha Attack on Aam Aadmi Party: राघव चड्ढा ने शेरो-शायरी के जरिए AAP पर हमला बोला, सांसदों के उत्पीड़न और बदले की राजनीति के आरोप लगाए।

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 03:10 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 03:13 PM IST

Raghav Chadha Attack on Aam Aadmi Party || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • राघव चड्ढा ने शायरी में AAP पर साधा निशाना
  • बागी सांसदों के उत्पीड़न और बदले की राजनीति का आरोप
  • पंजाब सरकार और एजेंसियों के दुरुपयोग के लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल हुए बागी सांसदों और उनकी पूर्व पार्टी के बीच तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंटकर सभी बागी सांसदों की राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। (Raghav Chadha Attack on Aam Aadmi Party) वही दूसरी तरफ सांसद राघव चड्ढा ने मीडिया से हुई बातचीत में आम आदमी पार्टी और उनके नेताओं पर निशाना साधा है।

क्या कहा राघव चड्ढा ने?

राघव चड्ढा ने कहा, जब तक थे आज्ञाकारी, तभी तक थे संस्कारी, साथ छोड़ते ही बता दिया ‘भ्रष्टाचारी?’ जो लूट-खसोट को बताता हो ‘कट्टर ईमानदारी’ आख़िर कोई कैसे निभाता उनसे यारी। चड्ढा ने कहा,कि, पिछले महीने जब उसने और बाकी सांसदों ने आप भाजपा में खुद का विलय किया, तभी से उनके सांसदों के खिलाफ उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। हरभजन सिंह के घर के बाहर देशद्रोही लिखा गया। आम आदमी पार्टी ने पंजाब पुलिस की मदद से उनके घर पर पथराव किये। उनके परिजनों के खिलाफ नारेबाजी की गई।

राघव चड्ढा ने आगे बताया कि, इसी तरह राजेंद्र गुप्ता के पंजाब स्थित फैक्ट्री का पानी काट दिया गया। (Raghav Chadha Attack on Aam Aadmi Party) पॉल्यूशन विभाग ने छापेमारी की और फैक्ट्री को बंद करने की कोशिश शुरू कर दी गई। इसी तरह आईआईटी के प्रोफेसर रहें सांसद संदीप पाठक के खिलाफ फेब्रिकेटेड एफआईआर दर्ज कराया गया। सुनें पूरी बातचीत

राष्ट्रपति से मिलें भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। उन्होंने इस घटनाक्रम को असंवैधानिक बताया। राष्ट्रपति भवन में मुलाकात के बाद मान ने कहा कि सात सांसदों का खुद को अलग दल बताकर भाजपा में विलय करना संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि किसी नेता को पार्टी से असंतोष था तो उसे पहले इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए था।

मान ने सवाल उठाया कि 10 में से 7 सांसद इस तरह किसी दूसरी पार्टी में शामिल नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि देश कानून से चलता है और कोई भी कानून से ऊपर नहीं हो सकता। (Raghav Chadha Attack on Aam Aadmi Party) उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में आवश्यक हो तो कानून में संशोधन किया जाना चाहिए। इस राजनीतिक घटनाक्रम में राघव चड्ढा सहित कई नेताओं के भाजपा में जाने से राज्यसभा में भाजपा की संख्या बढ़ गई है। वहीं AAP की ताकत घटकर काफी कम हो गई है, जिससे पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

राघव चड्ढा का पंजाब सरकार पर आरोप

दूसरी ओर, राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि उनके खिलाफ बदले की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर उन्हें और अन्य नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि सरकार ने इन आरोपों पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढ़ें:-

1. राघव चड्ढा ने AAP पर क्या आरोप लगाए?

राघव चड्ढा ने AAP पर सांसदों के उत्पीड़न और बदले की राजनीति करने के आरोप लगाए।

2. चड्ढा ने शायरी में क्या कहा?

उन्होंने कहा, साथ छोड़ते ही उन्हें संस्कारी से भ्रष्टाचारी बताकर निशाना बनाया गया है।

3. विवाद की मुख्य वजह क्या है?

AAP छोड़कर भाजपा में शामिल सांसदों के खिलाफ कार्रवाई और आरोप-प्रत्यारोप विवाद की वजह बने।