Telangana Lok Sabha Election 2024: तेलंगाना की जनता इस दिन करेंगे अपना मताधिकार का प्रयोग, जानें कितने चरणों पर होगा मतदान

Ads

Telangana Lok Sabha Election 2024: तेलंगाना की जनता इस दिन करेंगे अपना मताधिकार का प्रयोग, जानें कितने चरणों पर होगा मतदान

  •  
  • Publish Date - March 16, 2024 / 04:13 PM IST,
    Updated On - March 16, 2024 / 05:31 PM IST

Himachal Pradesh Lok Sabha Election 2024

Telangana Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ आज मीडिया को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव 2024 और 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही आज से देशभर में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। वहीं तेलंगाना के 17 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की तारीख भी सामने आ जाएगी। अब हर किसी की नजरें ECI की PC पर टिकी हुइ हैं।

Read More: Tamil Nadu Lok Sabha Election Date : तमिलनाडु में पहले चरण में होगी वोटिंग, इस दिन अपने मताधिकार पर प्रयोग करेंगे मतदाता, आचार संहिता हुई लागू 

Telangana Lok Sabha Election 2024 मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में लोकसभा चुनाव 7 चरण में होगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पहला चरण के लिए चुनाव 19 अप्रैल, दूसरा चरण के लिए चुनाव 26 अप्रैल, तीसरा चरण के लिए चुनाव 7 मई , चौथा चरण के लिए चुनाव 13 मई, पांचवा चरण के लिए चुनाव 20 मई , छठवां चरण के लिए चुनाव 25 मई, सातवां चरण के लिए चुनाव 1 जून को होगा। वहीं, मतगणना 4 जून को होगी

बात करें तेलंगाना की तो यहां एक ही चरण में मतदान होगा। तेलंगाना की जनता 13 मई को अपना सांसद चुनेगी। जिसके बाद परिणाम 4 जून को आएगी। तेलंगाना में 19 अप्रैल 2204 को अदीलाबाद, पेड्डापल्ले, करीमनगर, निजामाबाद, जाहिराबाद, मेडक, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नालगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महबूबाबाद में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने यहां चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

Read More: Saranggarh News: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए कई गंभीर आरोप 

Punjab Lok Sabha Election 2024 मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है। उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1.82 करोड़ युवा वोटर्स हैं, जो कि इस बार मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि 18 से 29 साल के साढ़े 21 लाख वोटर हैं।

Today News Live Update 16 March 2024 : चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, लोकसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान 

7 चरणों में हुआ था चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हुए थे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल और आखिरी दौर का मतदान 19 मई को हुआ था। 2019 में 11 अप्रैल , 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोटिंग की गई थी। चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित कि गए थे। पिछली बार भी लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम राज्यों के विधानसभा चुनाव के चुनाव हुए थे।

CG SI-ASI Transfer List: लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक साथ SI और ASI अधिकारियों के तबादले, देखें सूची 

प्रचंड जीत के साथ बनी थी भाजपा की सरकार

पिछले चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटों पर जीत हासिल की थी और बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को कुल 353 सीटें मिली थीं। बीजेपी ने उस चुनाव में 37.36 फीसदी वोट हासिल किए, जबकि एनडीए को 45 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने 52 सीटें जीतीं और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 92 सीटें जीतीं। अन्य दलों के खाते में 97 सीटें गईं थीं।