WTC Points Table 2026 || Image- ESPN Cricket File
गॉल: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मे शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबले के आखिरी दिन श्रीलंका को ऑल आउट कर मैच 165 रनों से अपने नाम कर लिया। (WTC Points Table 2026) इस जीत के साथ ही दो मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका की टीम 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के पांचवें और अंतिम दिन अपनी दूसरी पारी में 206 रन बनाकर आउट हो गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाकर श्रीलंका को 284 रन पर आउट कर दिया था। इस तरह से उसे 178 रन की मजबूत बढ़त मिली थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से सोनल दिनुशा ने सर्वाधिक 84 रन बनाए जबकि कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 59 रन की पारी खेली। मानव सुथार भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 55 रन देकर छह विकेट लिए। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 16 रन देकर दो जबकि रविंद्र जडेजा (71 रन देकर एक) और मोहम्मद सिराज (15 रन देकर एक) ने एक-एक विकेट लिया।
IND vs SL, 1st Test: India won the 1st Test by 165 runs, securing their historic 600th Test win.
— ANI (@ANI) August 19, 2026
Defeat in Galle. India take the opening Test by 165 runs. #SLvIND pic.twitter.com/QWzneBMsvI
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) August 19, 2026
🚨 1st Test India vs Sri Lanka 🚨
SRI LANKA 🇱🇰 : 2️⃣0️⃣6️⃣-🔟 (77.4)
– Sonal Dinusha : 84 (128)
– Dhananjaya de Silva : 59 (151)• Manav Suthar : 6-55 (23.4)
INDIA 🇮🇳 WON BY 1️⃣6️⃣5️⃣ RUNS TO WIN#SLvIND #INDvsSL
pic.twitter.com/aWGapNKN5p https://t.co/aWGapNKN5p https://t.co/dpmtLdJSn3
— Cricket Lover 🏏 (@Crick97924Lover) August 19, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
वही इस जीत के बाद अंकतालिका में बदलाव की उम्मीद की जा रही थी, हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करने के बावजूद भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर ही बना हुआ है। (WTC Points Table 2026) वहीं, श्रीलंका के स्थान में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर कायम है, जबकि साउथ अफ्रीका दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे और बांग्लादेश चौथे स्थान पर बने हुए हैं।
ट्रंप का दावा: अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क टला
उप्र: पत्नी और बेटे की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को आजीवन कारावास
ट्रंप के आदेश के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाओं ने सैन्य अभ्यास की अवधि घटाई
भारत ने बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ को अपना समर्थन दोहराया: सचिव रंगनाथन
सिरिंज में दवा भरने का वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त