रायपुरःCG Budget 2026 PDF Download वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट सदन में रखा। वित्त मंत्री ने बताया कि संकल्प की थीम पर आधारित यह बजट 172000 करोड़ रुपए का है। बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई, वहीं 18 वर्ष पूरे होने पर बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए दिए जाएंगे। प्रदेश में 23 नए उद्योग खुलेंगे और पांच शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम बनाए जाएंगे।
CG Budget 2026 Highlights: यहां जानें बजट की बड़ी घोषणाएं
पर्यटन और संस्कृति
मैनपाट और जशपुर के कोतेबेरा में पर्यटन स्थल के लिए प्रावधान।
गिरौदपुरी मेले को 50 लाख का अनुदान।
शक्तिपीठ भ्रमण योजना शुरू, 5 करोड़ का प्रावधान।
शक्तिपीठ सर्किट पूरे प्रदेश में तैयार होगा।
राजिम में कास्य प्रतिमा स्थापना के लिए 5 करोड़।
सिरपुर में रीवर फ्रंट और मेडिटेशन सेंटर का विकास, 36 करोड़।
ईको टूरिज्म के लिए फिक्की से एमओयू, 500 करोड़।
साहित्य महोत्सव हर साल आयोजित होगा।
अप्रवासी छत्तीसगढ़ियों का एनआईआर सम्मेलन हर साल।
शिक्षा और युवा विकास
रायपुर में बड़े परीक्षा केंद्र का निर्माण।
नालंदा लाइब्रेरी 5 केंद्रों के लिए 22 करोड़ का प्रावधान।
युवाओं के करियर काउंसलिंग के लिए 10 करोड़।
प्रतियोगी परीक्षा तैयारी के लिए आर्थिक सहायता, तीन योजनाओं के लिए 33 करोड़।
मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना, 10 करोड़, हॉस्टल खर्च उठाएगी सरकार।
OBC छात्राओं के लिए रायपुर में 200 सीट का छात्रावास।
अनुसूचित जाति छात्रों के हॉस्टल-स्कूल निर्माण के लिए अनुदान।
सरकारी स्कूली छात्रों के लिए युवा दर्शन योजना, 5 करोड़।
राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नवा रायपुर में।
क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़।
स्वास्थ्य और आयुष्मान योजना
शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना: सरकार/निजी अस्पतालों में 5 लाख तक इलाज, 1,500 करोड़ का प्रावधान।
रायपुर कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला MCH अस्पताल, चिरमिरी जिला अस्पताल का निर्माण।
कर्मचारी कैशलेस उपचार योजना, 100 करोड़।
कृषि और किसान कल्याण (Cg Budget 2026 PDF Download)
भूमिहीन कृषि परिवारों के लिए 600 करोड़।
कृषक उन्नति योजना के लिए 10,000 करोड़।
निशुल्क कृषि पंपों के लिए 5,500 करोड़।
मार्कफेड के लिए 6,000 करोड़।
नेचुरल फार्मिंग के लिए 40 करोड़।
डेयरी समग्र विकास योजना, 90 करोड़।
पाम ऑयल की खेती के लिए 150 करोड़।
अधोसंरचना और नगरीय विकास
मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना, 200 करोड़।
250 महतारी सदन, 75 करोड़।
रायपुर में खाद लैब का निर्माण।
सीकासर-कोडार लिंकिंग के लिए 3,700 करोड़।
जल संसाधन विभाग के लिए 3,500 करोड़।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, 1,700 करोड़।
नवा रायपुर-राजनांदगांव इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स, 10 करोड़।
भिलाई व्यावसायिक परिसर, 10 करोड़।
उद्योग और रोजगार
23 नए उद्योग स्थापित होंगे।
उद्योगों के अनुदान के लिए 750 करोड़।
उद्योग विभाग का बजट पहले 248 करोड़ था, अब 775 करोड़।