Chhattisgarh Womens Budget 2026-27: साय सरकार के बजट में ‘महिलाओं और बच्चों’ के लिए क्या रहा खास? जमीन की खरीद पर मिलेगी महतारियों को बम्पर छूट

Ads

Chhattisgarh Womens Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, महतारी वंदन योजना और भूमि छूट की घोषणाएं की गईं।

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 02:58 PM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 02:59 PM IST

Chhattisgarh Womens Budget 2026-27 || Image- ibc24 News File

HIGHLIGHTS
  • महतारी वंदन योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये
  • महिलाओं के लिए भूमि क्रय पर 50% छूट
  • 250 महतारी सदनों और आंगनबाड़ी केंद्रों की घोषणा

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026-27 में महिला एवं बाल विकास क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। महिलाओं के सशक्तिकरण, पोषण और बाल विकास योजनाओं के लिए बड़े वित्तीय प्रावधान किए गए हैं, जिससे राज्य की लाखों महिलाओं और बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा। (Chhattisgarh Womens Budget 2026-27) बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण योजना के लिए 2,320 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए 120 करोड़ रुपये और मिशन वात्सल्य के लिए 80 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

इसके अलावा 250 महतारी सदनों के निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में 250 और ग्रामीण क्षेत्रों में 500 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु 42 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। शासन ने महिलाओं के नाम पर भूमि, भवन, अचल संपत्ति क्रय पर भारित पंजीयन शुल्क पर 50% की छूट का भी बड़ा ऐलान किया है। (Chhattisgarh Womens Budget 2026-27) महिला सशक्तिकरण की दिशा में रानी दुर्गावती योजना के लिए 15 करोड़ रुपये तथा लखपति दीदी भ्रमण योजना के लिए 5 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना तथा बच्चों के पोषण और विकास को मजबूत आधार देना है।

युवाओं के नाम रहा से सरकार का बजट (Chhattisgarh Youth Budget 2026-27)

छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026-27 में युवाओं और शिक्षा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। (Chhattisgarh Womens Budget 2026-27) “युवाओं का बजट” थीम के तहत उच्च शिक्षा, तकनीकी संस्थानों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बड़े वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।

राज्य के विश्वविद्यालयों को अनुदान, व्यावसायिक परीक्षा मंडल की क्षमता वृद्धि एवं विस्तार के लिए 731 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ रुपये, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के अधोसंरचना उन्नयन के लिए 50 करोड़ रुपये तथा नए CGIT संस्थानों की स्थापना के लिए 38 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा CG ACE (प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सहायता) योजना के लिए 33 करोड़ रुपये और 36 इन्क्यूबेशन सेंटर एवं STPI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उच्च शिक्षा के विस्तार के तहत 25 नए महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये तथा रायपुर में मेगा परीक्षा केंद्र के लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। (Chhattisgarh Womens Budget 2026-27) IIIT में अधोसंरचना विकास के लिए 20 करोड़ रुपये और दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार एवं रायगढ़ के पांच शासकीय महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र स्थापना के लिए 15 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहयोग मिलेगा। सभी नालंदा पुस्तकालयों में करियर काउंसलिंग केंद्र स्थापित करने के लिए 10 करोड़ रुपये तथा छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि तय की गई है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

Budget Speech by satya sahu

जानें छत्तीसगढ़ की सुरक्षा लिए कैसा है बजट (Chhattisgarh Security Budget 2026-27)

वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में बजट भाषण दे रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने साइबर सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

वित्त मंत्री ने बताया कि बस्तर फाइटर के लिए 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके। (Chhattisgarh Womens Budget 2026-27) इसके साथ ही साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए बालोद, बेमेतरा, बलरामपुर, सक्ती और खैरागढ़ जिलों में नए साइबर थानों की स्थापना की जाएगी।

उन्होंने जानकारी दी कि इस पहल के तहत शक्तिपीठ योजना के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वित्तमंत्री ने बताया है कि उनकी सरकार का मकसद आधुनिक तकनीक के माध्यम से साइबर अपराधों की रोकथाम करना और नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल वातावरण उपलब्ध कराना है।

कैसा है छत्तीसगढ़ का कृषि बजट (Chhattisgarh Agriculture Budget 2026-27)

अपने संबोधन में उन्होंने कृषि क्षेत्र और प्रदेश के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। (Chhattisgarh Womens Budget 2026-27) सरकार ने भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे भूमिहीन श्रमिकों को आर्थिक सहायता मिल सके।

वित्त मंत्री ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य में 437 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, जो किसानों के हित में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। किसानों को सिंचाई सुविधा देने के लिए निशुल्क पंप योजना हेतु 5500 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

इसके अलावा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए पाम ऑयल की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसके लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य कृषि को लाभकारी बनाना और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।

छत्तीसगढ़ में एजुकेशन के लिए क्या प्रयास? (Chhattisgarh Education Budget 2026)

अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं है। (Chhattisgarh Womens Budget 2026-27) वित्त मंत्री ने युवाओं के करियर काउंसलिंग के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की घोषणा की। इसके साथ ही नालंदा लाइब्रेरी को युवाओं के करियर एवं उद्यमिता मार्गदर्शन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार संबंधी तैयारी में उन्हें समुचित सहयोग मिल सके।

सरकार ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है। इस उद्देश्य से तीन योजनाओं के लिए कुल 33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना शुरू की जाएगी, जिसके लिए 10 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इस योजना के तहत छात्रों के हॉस्टल खर्च का वहन सरकार करेगी। कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। स्किल डेवलपमेंट के लिए 75 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

हवाई सेवा के लिए बड़ी घोषणाएं (Chhattisgarh Aviation Budget 2026)

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने एविएशन सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान किया। (Chhattisgarh Womens Budget 2026-27) बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास के लिए 80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।

इसके साथ ही कोरबा में एयर स्ट्रिप के उन्नयन के लिए भी बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ने ‘सीजी वायु योजना’ शुरू करने की घोषणा करते हुए इसके लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की जानकारी दी। सरकार का मकसद राज्य में हवाई संपर्क को मजबूत करना और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है।

छग में तीन नए मेडिकल कॉलेज (Chhattisgarh Health Sector Budget 2026)

अपने भाषण में वित्तमंत्री ने हेल्थ सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान करते हुए प्रदेश में 3 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाने का ऐलान किया है। (Chhattisgarh Womens Budget 2026-27) घोषणा के मुताबिक़ सरकार ने कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़ और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया है।

छत्तीसगढ़ का ‘संकल्प’ बजट 2026 (Chhattisgarh ka Budget News)

मंत्रिमंडल की बैठक ख़त्म होने बाद अब वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सदन में छत्तीसगढ़ प्रदेश का बजट पेश कर दिया है। (Chhattisgarh Womens Budget 2026-27) इस बार प्रदेश का बजट का आकर 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का है। पिछले दो बजट के थीम जहां गति और ज्ञान था तो इस बार के बजट का विषय ‘संकल्प’ रखा गया है।

क्या है संकल्प का आशय? (CG Budget breaking news)

S= समावेशी विकास

A= अधोसंरचना

N=निवेश

K= कुशल मानव संसाधन

A= अंत्योदय

L= लाइवलीहुड

P=पॉलिसी से परिणाम

बजट पर क्या है CM विष्णु देव साय की राय (Chhattisgarh Budget)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किए जा रहे राज्य के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नवीन विधानसभा भवन में प्रस्तुत होने जा रहा हमारी सरकार का यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विज़न को नई मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा। (Chhattisgarh Womens Budget 2026-27) उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट प्रदेश के “सुशासन से समृद्धि” मॉडल को मजबूत आधार प्रदान करेगा और विकास की गति को और तेज करेगा। (Chhattisgarh Womens Budget 2026-27) यह बजट राज्य के बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, कृषि उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा तथा मानव संसाधन विकास को नई दिशा देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है और यह बजट उस दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से प्रदेश आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को आगामी बजट के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. महतारी वंदन योजना के लिए कितना बजट रखा गया?

महतारी वंदन योजना हेतु 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Q2. महिलाओं को भूमि क्रय पर क्या छूट मिलेगी?

महिलाओं को भूमि, भवन और संपत्ति पर 50% पंजीयन शुल्क छूट मिलेगी।

Q3. महिला सशक्तिकरण के लिए कौन सी योजनाएं हैं?

रानी दुर्गावती योजना, लखपति दीदी भ्रमण योजना, और महतारी वंदन योजना हैं।