IAS Rinku Singh Rahi Resignation || Image- Dr.Ahtesham Siddiqui (X)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैडर के युवा आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। (IAS Rinku Singh Rahi Resignation) उन्होंने विस्तार से लिखे गए अपने इस्तीफे में प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें काम करने का अवसर नहीं दिया गया और “संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम” चल रहा है।
राही ने कहा कि एसडीएम रहते हुए की गई कार्रवाई के बाद उन्हें साइडलाइन कर दिया गया। उनका कहना है कि उन्हें वेतन तो मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का मौका नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने अपने इस्तीफे को नैतिक निर्णय बताया है। बता दें कि, आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही 2023 बैच के आईएएस अफसर है। वह कई मामलों में सुर्ख़ियों में रहें है। शाहजहांपुर वकीलों के एक प्रदर्शन में उठक बैठक का उनका वीडियो वायरल हुआ था तब सरकार ने उनको अटैच कर दिया था तब से पोस्टिंग नहीं आई। संभवतः इसी बात से दुःखी होकर उन्होंने इस्तीफ़ा दिया है।
“आईएएस रिंकू सिंह ने दिया इस्तीफा.. कहा, न पोस्टिंग.. न काम.. न सम्मान.. क्या करेंगे नौकरी करके!!”
आईएएस रिंकू सिंह ने सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े करते हुए नौकरी छोड़ दी है.. रिंकू सिंह का आरोप है कि, उनको लंबे समय से न पोस्टिंग दी जा रही है.. न कोई काम दिया जा रहा है.. वो संबद्ध… pic.twitter.com/TEEOV2LVTk
— Vivek K. Tripathi (@meevkt) March 31, 2026
“Honesty is the only bank balance we have,” Father of UP IAS Rinku Singh Rahi who wants to be demoted to his former position of district social welfare officer because he has been shunted and is without work. https://t.co/yK13RdIPCB pic.twitter.com/TIxiz6wWKO
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 1, 2026
योगी सरकार ने रविवार को यूपी में 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। (IAS Rinku Singh Rahi Resignation) 9 आईएएस तबादलों में प्रतीक्षारत 2 IAS को भी तैनाती दी गई है। इसमें एक को शाहजहांपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है।
भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त
डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स
नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शिरकत
सत्या एजेंसीज ने 600 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना