State Service Officers Promotion Jharkhand || Image- IBC24 News File
State Service Officers Promotion: रांची: झारखंड के हेमनट सोरेन सरकार ने प्रदेश में तैनात 15 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को बड़ी सौगात दी है। ये सभी अफसर अब IAS के तौर पदोन्नत कर दिए गए है। डीओपीटी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सभी अफसरों को 2015 बैच अलॉट किया जाएगा। वही पोस्टिंग से पहले उन्हें विशेष प्रशिक्षण काल से भी गुजरना होगा।
State Service Officers Promotion: सरकार ने प्रमोशन के लिए जिन नामों का चयन किया है उनमें, दिलेश्वर महतो, इश्तेहाक अहमद, बिद्यानंद शर्मा पंकज, संगीता लाल, रोबिन टोप्पो, नयन तारा केरकेट्टा, अरुण कुमार सिंह, आलोक शिकारी कच्छप, अनिलसन लकड़ा, नागेंद्र पासवान, सुबोध कुमार, आसिफ एकराम, नीरज कुमार सिंह, जुल्फिकार अली और अर्चना मेहता का नाम शामिल है।