Home » Business » 7th Pay Commission Latest News Today: GOVT Order to Hike DA of Employees
DA Hike Latest News 2025: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी, मिलेगा इतने महीने का एरियर्स, जानिए कब आएगा खाते में
Ads
7th Pay Commission Latest News Today: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी, मिलेगा इतने महीने का एरियर्स, जानिए कब आएगा खाते में
रांची: 7th Pay Commission Latest News Today सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के पहले अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दी है। सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद सरकारी कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है।
7th Pay Commission Latest News Today दरअसल, हाल ही में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षा में कैबिनेट की बैठक हुई है। जिसमें कई अहम फैसलों पर चर्चा की गई है। साथ ही कई प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई है। इसके अलावा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को भी बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की वृद्धि की है। जिसके बाद सरकारी कर्मचारियों को खुशियों की सौगात मिल गई है। सरकार के इस फैसले के बाद यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। छठा केंद्रीय वेतनमान पाने वाले कर्मियों के लिए महंगाई भत्ता अब 246 प्रतिशत से बढ़कर 252 प्रतिशत हो गया है।
इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
सरकार के इस फैसले के बाद बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता वेतनमान छह और पांचवें वेतमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। इसके साथ ही इसके साथ ही पेंशनधारियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को भी यह बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा।