नई दिल्ली । केंद्रीय कर्मचारियों के हाथ हर महीने बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। हाल ही में कैबिनेट सचिव की हुई बैठक में हर महीने सैलरी बढ़ाने पर चर्चा हुई। अच्छी खबर यह कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी सितंबर से उनके DA का पैसा मिल जाएगा। इस सैलरी में पिछली तीन किस्त, जून 2021 का बढ़ने वाला महंगाई भत्ता शामिल होगा।
Read More News: नाबालिग GF का अपहरण कर किया रेप, वीडियो सोशल मीडिया में किया पोस्ट, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
कहने का मतलब यह है कि कर्मचारियों को DA की कुल 4 किस्त का पैसा आएगा। इसके साथ ही जुलाई और अगस्त दो महीने का एरियर भी मिलेगा। इस हिसाब से देश के केंद्रीय कर्मचारियों के हाथ मोटी रकम आएगी। इसके साथ ही जून 2021 के DA का ऐलान जुलाई में होगा। कैबिनेट सचिव के साथ हुई नेशनल काउंसिंल ऑफ JCM की बैठक में इस पर फैसला हुआ था। वहीं र्मचारियों का महंगाई भत्ता कुल 14 फीसदी बढ़ जाएगा।
Read More News: कांग्रेस में मचा बवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस दिग्गज नेता लगाया अभद्रता का आरोप, बोलीं- कंधा पकड़कर..
आप ऐसे लगाए सैलरी का हिसाब
7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की सैलरी बेसिक सैलरी पर निर्भर करती है। हिसाब लगाए तो.. चाहिए मान लीजिए एक कर्मचारी की बेसिक सैलरी 25,000 रुपए है तो उसका DA 25,000 का 31% तक बढ़ जाएगा। मतलब कि DA में वृद्धि 25,000 रुपए का 31 प्रतिश यानी कुल 7750 रुपए होगा। इसी तरह बाकी केंद्रीय कर्मचारियों की भी सैलरी सातवें CPC Pay Matrix में अलग-अलग होगी। अपनी बेसिक सैलरी को देखकर इस तरह हिसाब लगाया जा सकता है।
बहाल किया गया महंगाई भत्ता
पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से फ्रीज DA पर 1 जुलाई से रोक हट गई है। 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स के महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) को बहाल कर दिया गया है।
Read More News: गर्मी का कहर : यहां लू से 95 लोगों की मौत, घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल
मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट सचिव ने केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए डीए और महंगाई राहत (डीआर) पर से सस्पेंशन हटाने पर सहमति व्यक्त की है, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जनवरी 2020, जून 2020 और जनवरी 2021 की पिछली तीन किस्तें एक साथ मिलने की संभावना है, तीनों किस्तें सितंबर में आने की उम्मीद है। इस बीच, जून 2021 के लिए महंगाई भत्ता, जिस पर डेटा जुलाई 2021 में जारी किया जाएगा, इसको भी शामिल किया जाएगा। जो कुल भुगतान किया जाएगा उसमें जून 2021 के डीए के साथ डीए की पिछली तीन किस्तें शामिल होंगी। सरकार सितंबर के वेतन के साथ जुलाई और अगस्त 2021 महीने का एरियर भी देगी।
Read More News: जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तरीय क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप्स को संबोधित करेंगे CM शिवराज, कोरोना को लेकर करेंगे चर्चा
32 प्रतिशत हो जाएगा DA
सातवें वेतन आयोग के DA की गणना के मुताबिक जनवरी 2021 से बकाया DA कम से कम 4 फीसदी हो सकता है। इसके बाद जुलाई 2021 का DA 3 या 4 फीसदी हो सकता है। DA, DR की बहाली के बाद मौजूदा DA 17 प्रतिशत से बढ़कर 31 प्रतिशत या फिर 32 प्रतिशत हो जाएगा। जनवरी 2020 में DA 4 प्रतिशत बढ़ा था, जबकि जून में महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा था।
जनवरी 2020 4 प्रतिशत
जून 2020 3 प्रतिशत
जनवरी 2021 4 प्रतिशत (अनुमानित)
जून 2021 3 या 4 प्रतिशत (अनुमानित)
सितंबर में बहाली के बाद कुल DA = 17% + 4% + 3% + 4% + 3 OR 4%
= 31% या 32%
Read More News: आज से छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेगी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम, कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन की करेगी पड़ताल