Aaj Sone Chandi Ka Rate 24 February 2025: नई दिल्ली। फरवरी का महीना खत्म होने को आ गया, लेकिनसोने की कीमतों में गिरावट आने का नाम नहीं ले रही है। सोने-चांदी की कीमतें हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है, जिससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शादियों के इस सीजन में सोना जहां हर दिन नया रिकॉर्ड बनाने पर लगा लगा तो वहीं, चांदी 1 लाख के ऊपर चल रही है। ऐसे में बात करें आज 24 फरवरी 2025 दिन सोमवार की तो आज 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत में फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, चांदी में भी उछाल आई है।
आज सेने-चांदी के दाम (Gold Silver Price Today 24 February 2025)
भारत में आज 24 फरवरी 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹8,791 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,059 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,594 प्रति ग्राम है, जबकि चांदी की कीमत आज ₹ 100.40 प्रति ग्राम और ₹ 1,00,400 प्रति किलोग्राम है। नई दिल्ली में तो 24 कैरेट सोने की कीमत ₹90,485 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट के दाम ₹83,361 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के लिए ₹68,205 प्रति 10 ग्राम है।