एडीबी के पूंजी सुधारों से अगले साल साल में एशिया, प्रशांत क्षेत्र को मिलेंगे 100 अरब डॉलर

Ads

एडीबी के पूंजी सुधारों से अगले साल साल में एशिया, प्रशांत क्षेत्र को मिलेंगे 100 अरब डॉलर

  •  
  • Publish Date - September 29, 2023 / 05:10 PM IST,
    Updated On - September 29, 2023 / 05:10 PM IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने शुक्रवार को पूंजी प्रबंधन सुधारों को मंजूरी दे दी, जिससे अगले 10 साल में एशिया, प्रशांत क्षेत्र को 100 अरब अमेरिकी डॉलर का वित्त मिल सकेगा। इससे जलवायु परिवर्तन संबंधी चुनौतियों समेत अन्य संकटों से निपटने के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी।

इन सुधारों को एडीबी के पूंजी पर्याप्तता ढांचे (सीएएफ) को अद्यतन करके पेश किया गया। बैंक की वार्षिक नयी प्रतिबद्धताओं को 36 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाया गया। इस तरह इसमें लगभग 10 अरब डॉलर या लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

एडीबी ने एक बयान में कहा, ”एशियाई विकास बैंक ने आज पूंजी प्रबंधन सुधारों को मंजूरी दी। इससे क्षेत्र के विभिन्न संकटों से निपटने के लिए अगले दशक में 100 अरब अमेरिकी डॉलर का वित्त पोषण मिलेगा।”

एडीबी ने अपनी ऋण क्षमता बढ़ाने के लिए सीएएफ को अद्यतन किया है।

एडीबी के अध्यक्ष मासात्सुगु असाकावा ने कहा कि इन महत्वपूर्ण सुधारों से बहुपक्षीय बैंक के कमजोर सदस्यों को अधिक रियायती दरों पर संसाधन मिल सकेंगे तथा पूरे एशिया, प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए एडीबी की क्षमता बढ़ेगी।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण