एलेम्बिक फार्मा की इन्फ्लुएंजा के उपचार की जेनेरिक दवा को यूएसएफडीए की मंजूरी

एलेम्बिक फार्मा की इन्फ्लुएंजा के उपचार की जेनेरिक दवा को यूएसएफडीए की मंजूरी

एलेम्बिक फार्मा की इन्फ्लुएंजा के उपचार की जेनेरिक दवा को यूएसएफडीए की मंजूरी
Modified Date: June 26, 2026 / 01:36 pm IST
Published Date: June 26, 2026 1:36 pm IST

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड को इन्फ्लुएंजा (फ्लू) के उपचार में इस्तेमाल होने वाली ओसेल्टामिविर फॉस्फेट ओरल सस्पेंशन के अपने जेनेरिक संस्करण के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से अंतिम मंजूरी मिल गई है।

एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने छह मिलीग्राम/मिलीलीटर क्षमता वाली ओसेल्टामिविर फॉस्फेट ओरल सस्पेंशन के लिए कंपनी के संक्षिप्त नई दवा आवेदन (एएनडीए) को अंतिम मंजूरी प्रदान की है।

ओसेल्टामिविर फॉस्फेट, इन्फ्लुएंजा न्यूरामिनिडेज अवरोधक (एनएआई) दवा है। इसका इस्तेमाल दो सप्ताह या उससे अधिक आयु के ऐसे मरीजों में तीव्र और बिना जटिलता वाले ‘इन्फ्लुएंजा ए’ तथा ‘इन्फ्लुएंजा बी’ के उपचार के लिए किया जाता है, जिनमें लक्षण 48 घंटे से अधिक समय से न हों।

इस बीच, घरेलू दवा कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड को कास्ट्रेशन-रेजिस्टेंट प्रोस्टेट कैंसर के उपचार में इस्तेमाल होने वाली एंजालुटामाइड टैबलेट के अपने जेनेरिक संस्करण के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से अस्थायी मंजूरी मिल गई है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में