पंजाब में गेहूं खरीद के लिए इंतजाम पूरे : मंत्री

Ads

पंजाब में गेहूं खरीद के लिए इंतजाम पूरे : मंत्री

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 06:09 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 06:09 PM IST

चंडीगढ़, 31 मार्च (भाषा) पंजाब के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने मंगलवार को कहा कि एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद के लिए ज़रूरी इंतज़ाम पूरे कर लिए गए हैं।

यहां मीडिया से बात करते हुए कटारूचक ने कहा कि इन इंतज़ाम के तहत 1,897 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा, फसल खरीद के लिए 266 अस्थायी यार्ड भी बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि फसल 2,585 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जाएगी।

कटारूचक ने आगे कहा कि राज्य को अप्रैल महीने के लिए 30,973 करोड़ रुपये की नकद ऋण सीमा (सीसीएल) मिल गई है।

मंत्री ने कहा कि राज्य को 122 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य मिला है, जबकि उनके विभाग ने 132 लाख टन गेहूं खरीदने की पूरी तैयारी कर ली है।

कटारूचक ने कहा कि राज्यों की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि यह पक्का हो सके कि राज्य के बाहर से आया गेहूं यहां की अनाज मंडियों में न बेचा जाए।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

शीर्ष 5 समाचार