vijay sharma/ image source: ibc24 x handle
Naxal Deadline Press Conference: रायपुर: गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में देश को नक्सलवाद से मुक्त होने की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ में भी इस मुद्दे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसी क्रम में रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित एक अहम संवाद कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने अब तक की गई कार्रवाई, सुरक्षा बलों की उपलब्धियां और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और इसे देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि सशस्त्र नक्सलवाद लगभग समाप्ति की ओर है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 तक छत्तीसगढ़ में करीब 75 प्रतिशत नक्सली गतिविधियां केंद्रित थीं और नक्सलियों का लगभग 90 प्रतिशत आर्म्ड कैडर भी राज्य से ही जुड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि इस चुनौती से निपटने में बस्तर के लोगों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है, जिनके सहयोग और समर्थन से “लाल आतंक” को खत्म करने में बड़ी सफलता मिली है।
विजय शर्मा ने आगे बताया कि इस सफलता का श्रेय सुरक्षा बलों के पराक्रम और तकनीक आधारित इंटेलिजेंस को जाता है, जिसके चलते कई ऑपरेशन बेहद सटीक और सफल रहे। उन्होंने कहा कि इन अभियानों में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ, जबकि जवानों को लगभग कोई खरोंच तक नहीं आई। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं हर माह समाज के प्रमुखों से संवाद करते रहे, ताकि नक्सल समस्या का समाधान सामूहिक प्रयासों से निकाला जा सके और प्रदेश को पूरी तरह नक्सलमुक्त बनाया जा सके।
भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त
डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स
नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शिरकत
सत्या एजेंसीज ने 600 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना